Rajasthan

बालोतरा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 22 करोड़ से बनेगा पॉलीटेक्निक कॉलेज; रिफाइनरी में मिलेंगे रोजगार के मौके

Last Updated:August 14, 2026, 11:08 IST

Balotra Polytechnic College News: बालोतरा के जानियाना में 22 करोड़ रुपये की लागत से नया गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज बनेगा, जिसके लिए एचपीसीएल और राज्य सरकार के बीच एमओयू साइन हुआ है. उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत प्रथम वर्ष में पेट्रोलियम, मैकेनिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस कोर्स शुरू होंगे, जिससे पचपदरा रिफाइनरी में स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे.

ख़बरें फटाफट

बालोतरा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 22 करोड़ से बनेगा पॉलीटेक्निक कॉलेजZoomबालोतरा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 22 करोड़ से बनेगा पॉलीटेक्निक कॉलेज; रिफाइनरी में मिलेंगे रोजगार के मौके

Balotra: राजस्थान के बालोतरा जिले के जानियाना में जल्द ही एक नया गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज खुलने जा रहा है. इससे स्थानीय युवाओं को पचपदरा स्थित बालोतरा रिफाइनरी-कम-कॉम्प्लेक्स की जरूरतों के अनुसार तकनीकी शिक्षा और ट्रेनिंग मिल सकेगी, जिससे वे रिफाइनरी में अच्छे पैकेज पर रोजगार हासिल कर सकेंगे. कॉलेज भवन निर्माण, आवश्यक उपकरण, फर्नीचर व अन्य संसाधनों की व्यवस्था के लिए एचपीसीएल (HPCL) अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से राज्य सरकार को 22 करोड़ रुपये प्रदान करेगा. जयपुर स्थित सचिवालय में उपमुख्यमंत्री एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा की उपस्थिति में एचपीसीएल और राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच इस संबंध में एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए.

इस नए पॉलीटेक्निक कॉलेज में रिफाइनरी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर विशेष जोर दिया जाएगा. प्रथम वर्ष में इंजीनियरिंग की पेट्रोलियम, मैकेनिकल, सिविल ब्रांच और कंप्यूटर साइंस (CS) स्ट्रीम के कोर्स शुरू किए जाएंगे. एमओयू के दौरान एचपीसीएल के मानव संसाधन निदेशक के. एस. शेट्टी, कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार मोहराना, मुख्य महाप्रबंधक मनीष टंडन, महाप्रबंधक पेंडर एन. बाबा और यशपाल अनेजा मौजूद रहे.

पचपदरा रिफाइनरी से जुड़ेगा युवाओं का भविष्य: डॉ. प्रेमचन्द बैरवाइस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बालोतरा के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण के बाद, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुसार राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं. यह पॉलीटेक्निक कॉलेज युवाओं को रिफाइनरी योग्य कुशल मैनपावर में बदलने में बेहद मददगार साबित होगा. उन्होंने यह भी बताया कि रिफाइनरी से उत्पादित पेट्रोल और डीजल की राजस्थान में ही अधिकतम खपत सुनिश्चित करने के लिए नए पेट्रोल पंप लगाने का प्रोजेक्ट भी जल्द धरातल पर उतरेगा.

79,459 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्टहिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उद्यम (JV) के रूप में विकसित यह 9 MM TPA क्षमता वाला रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स 79,459 करोड़ रुपये के भारी निवेश से तैयार किया गया है. इसमें 2.4 MM TPA पेट्रोकेमिकल क्षमता शामिल है. यह परियोजना पेट्रोकेमिकल एवं प्लास्टिक पार्क के विकास के साथ-साथ डाउनस्ट्रीम और सहायक उद्योगों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Barmer,Barmer,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 11:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj