Health

Skin Care : तीज पर आएगा गुलाबी निखार, मेकअप से 1 घंटा पहले ट्राई करें ये जापानी ट्रिक

Last Updated:August 15, 2026, 15:59 IST

Teej Skin Care : अगर आप भी तीज पर खुद को सुंदर और आकर्षक दिखाना चाहती हैं, लेकिन पार्लर जाकर पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने चेहरे पर गुलाबी निखार पा सकती हैं. आप घर पर ही खुद का फेशियल कर सकती हैं. आज हम आपको जापान और कोरिया का ऐसा इनग्रेडिएंट बताएंगे, जो चेहरे को चमका देगा. जापान और कोरिया की ब्यूटी रेमेडीज में राइस फ्लोर का इस्तेमाल प्राचीन समय से होता आया है. आप चाहें तो बेसन, टमाटर का रस और आलू के रस के साथ चावल का आटा मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर सकती हैं.

हर महिला तीज के पावन अवसर पर सबसे सुंदर और आकर्षक दिखना चाहती है. इस खास मौके के लिए अक्सर महिलाएं पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाती हैं और अपनी जेब खाली कर देती हैं, लेकिन अगर आप बिना पार्लर गए और बिना पैसे खर्च किए अपने चेहरे पर गुलाबी निखार पाना चाहती हैं तो आप घर पर ही खुद फेशियल कर सकती हैं.

मेकअप करने से ठीक 1 घंटा पहले एक आसान घरेलू नुस्खा आजमाने से आपकी त्वचा खिल उठेगी. इस नुस्खे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जापान और कोरियाई ब्यूटी केयर का सबसे पॉपुलर सीक्रेट इंग्रेडिएंट चावल का आटा शामिल है. यह जादुई चीज आपकी त्वचा को बेदाग और शीशे जैसी चमक देने का काम करती है.

जापान और कोरिया की ब्यूटी रेमेडीज में राइस फ्लोर यानी चावल के आटे का इस्तेमाल प्राचीन समय से किया जा रहा है. आप चाहें तो बेसन, टमाटर का रस और आलू के रस के साथ चावल का आटा मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर सकती हैं. यह कॉम्बिनेशन त्वचा की सफाई करने के साथ-साथ उसे डीप न्यूट्रिशन देने में बहुत असरदार साबित होता है.

Add as Preferred Source on Google

इस स्पेशल तीज फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी. इसमें दो चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच बेसन, एक छोटा कॉफी का पैकेट, एक चौथाई चम्मच हल्दी और थोड़ा सा कच्चा दूध शामिल है. ये सभी चीजें आपकी रसोई में बेहद आसानी से मिल जाती हैं और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं.

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी में दो चम्मच चावल का आटा ले लीजिए. अब इसमें एक चम्मच बेसन, एक छोटा पैकेट कॉफी पाउडर और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिला दीजिए. इसके बाद इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से फेंट लीजिए ताकि एक बेहतरीन और स्मूथ पेस्ट बनकर तैयार हो जाए.

इस पेस्ट तैयार होने के बाद इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लीजिए. इस पैक को लगभग 20 मिनट तक चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें ताकि इसके सभी पोषक तत्व त्वचा के अंदर तक समा सकें. 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल ताजे पानी से धो लीजिए और धोते ही आप पाएंगी कि आपका चेहरा तुरंत चमक उठा है.

इस घरेलू फेशियल के ढेरों फायदे हैं जो आपकी त्वचा को निखारते हैं. चावल का आटा डेड स्किन को हटाकर रंगत साफ करता है, जबकि कॉफी और हल्दी मिलकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं जिससे चेहरे पर नेचुरल गुलाबी निखार आता है. बेसन और कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करके उसे नमी और सॉफ्टनेस देता है.

चेहरा साफ करने के बाद अपनी त्वचा पर कोई अच्छा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इसके तुरंत बाद जब आप तीज के लिए अपना मेकअप करेंगी, तो वह आपके चेहरे पर बहुत ही स्मूथ, फ्लॉलेस और अट्रैक्टिव लगेगा तो इस बार पार्लर का खर्च बचाएं और घर पर ही इस 1 घंटे वाले नुस्खे से जादुई निखार पाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 15, 2026, 15:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj