Entertainment

‘मासूम 2’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगी कावेरी, जानें क्यों पापा शेखर कपूर के सामने रखी स्क्रीन टेस्ट की शर्त

Last Updated:August 16, 2026, 15:37 IST

दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर की बेटी कावेरी जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं. लेकिन उन्होंने पिता की फिल्म में रोल पाने के लिए ऑडिशन दिया ताकि लोग उन्हें नेपोटिज्म का शिकार न समझें. एआर रहमान के म्यूजिक और बड़े सितारों से सजी इस फिल्म की पूरी डिटेल पढ़ेंमासूम 2 में काम करने से पहले शेखर कपूर की बेटी कावेरी ने क्यों दिया ऑडिशन?Zoom

नई दिल्ली: दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर जल्द ही अपनी क्लासिक फिल्म का अगला पार्ट ‘मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म से उनकी बेटी कावेरी कपूर एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं. लेकिन सबसे खास बात यह है कि कावेरी ने अपने पिता की फिल्म में काम करने से पहले बाकायदा स्क्रीन टेस्ट दिया.

शेखर कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी बेटी सिर्फ पिता के नाम पर लॉन्च नहीं होना चाहती थीं, बल्कि वह अपनी काबिलियत के दम पर यह रोल हासिल करना चाहती थीं.

पहले एक्टिंग से किया था मना

शेखर कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले कावेरी से फिल्म में काम करने के लिए पूछा था. शुरुआत में कावेरी ने साफ मना कर दिया था. वह पहले से ही एक सिंगर, गीतकार और कवयित्री के रूप में काम कर रही हैं और उनकी कविताओं की एक किताब भी जल्द पब्लिश होने वाली है. वह अपने म्यूजिक करियर पर ही फोकस करना चाहती थीं.

नेपोटिज्म से दूर स्क्रीन टेस्ट पर दिया जोर

काफी समझाने के बाद कावेरी फिल्म में काम करने के लिए मान तो गईं, लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी. कावेरी ने जोर दिया कि वह पहले स्क्रीन टेस्ट देंगी और अगर वह रोल में फिट बैठेंगी तभी काम करेंगी. वह नहीं चाहती थीं कि लोग उन्हें सिर्फ इसलिए जानें कि उन्हें उनके डायरेक्टर पिता ने लॉन्च किया है. इस स्क्रीन टेस्ट के बाद ही उन्हें फिल्म में ‘टिया’ का अहम किरदार मिला.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj