Alia Bhatt Female-Centric Movies on OTT: ‘लेडी बॉस’ बनकर छाईं आलिया भट्ट, इन 6 धांसू फिल्मों से बनीं OTT की क्वीन, एक्शन-सस्पेंस-इमोशन का मिलेगा तड़का

Last Updated:August 16, 2026, 20:03 IST
Alia Bhatt Female-Centric Movies on OTT: आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में आलिया भट्ट की गिनती होती है. उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. उन्होंने जिस तरह के रोल किए हैं, उन्हें देखते हुए कह सकते हैं कि वे अपने दम पर फिल्म हिट करा सकती हैं. वे बॉलीवुड की ‘लेडी बॉस’ बनकर उभरी हैं. उन्हें खास मुकाम पर पहुंचाने में 6 वुमन सेंट्रिक फिल्मों का हाथ है.
ख़बरें फटाफट
आलिया भट्ट का अभिनय वक्त के साथ निखरा है.
नई दिल्ली: आलिया भट्ट ने अपने करियर में कुछ ऐसी ‘वुमन सेंट्रिक’ फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इन फिल्मों में निभाए महिला किरदारों ने उन्हें बॉलीवुड की ऐसी ‘लेडी बॉस’ बना दिया, जो अपने दम पर फिल्में हिट करा सकती है. आइए, आपको उनकी 6 महिला-प्रधान फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए. ये सभी फिल्में ओटीटी पर मौजूद हैं.
आलिया की ओटीटी पर वुमन सेंट्रिक मूवी
साल 2014 की ‘हाईवे’ में आलिया ने ऐसी लड़की का रोल निभाया है, जिसे शादी से ठीक पहले अगवा कर लिया जाता है. मगर यह मुसीबत उसे खुद को समझने का अनोखा मौका देती है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
साल 2016 में आई ‘डियर जिंदगी’ में आलिया ने एक युवा सिनेमैटोग्राफर का रोल निभाया है जो अपने थेरेपिस्ट की मदद से मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों की समस्याओं से उबरने की कोशिश करती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
साल 2018 में आई ‘राजी’ में आलिया ने अंडरकवर भारतीय जासूस का रोल निभाया है जिसकी शादी 1971 की लड़ाई के वक्त एक पाकिस्तानी फौजी से होती है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
साल 2022 में आई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया ने एक ऐसी युवा लड़की का रोल निभाया है, जिसे जबरन देह के धंधे में धकेल दिया गया था. जिंदगी की मुश्किलें उसे इतना मजबूत कर देती हैं, वो वह ताकतवर माफिया डॉन बन जाती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
साल 2022 में आई ‘डार्लिंग्स’ में आलिया ने पति से त्रस्त महिला का रोल निभाया है. वह जुल्म सहने के बजाय बदला लेने की योजना बनाती है. इसमें उसकी मां साथ देती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
साल 2024 में आई ‘जिगरा’ की कहानी भाई-बहन के इर्द-गिर्द बुनी गई है. इसमें दिखाया गया है कि एक बहन अपने भाई को बचाने के लिए जेल में घुसने का फैसला करती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
आलिया भट्ट ने निभाए जटिल महिला किरदार
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 16, 2026, 20:03 IST



