पानी महंगा तो बीयर सस्ती, 35 रुपए में भर जाता है गिलास, इस देश के होटलों में मिलती है मुफ्त!

Last Updated:August 16, 2026, 21:47 IST
दुनिया के कुछ देशों में बीयर की कीमत बोतलबंद पानी से भी कम है, और कई जगहों पर तो होटल मेहमानों को पानी के साथ बीयर मुफ्त में परोस रहे हैं. वियतनाम से लेकर कैरिबियाई द्वीपों और यूरोप कई देशों बीयर मुफ्त हुआ है. वियतनाम इस मामले में सबसे अनोखा उदाहरण है, जहां दुनिया की सबसे सस्ती बीयर मिलती है जिसे स्थानीय भाषा में बिया होई कहा जाता है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के कुछ देशों में बोतलबंद पानी से भी सस्ती बीयर मिलती है. इतना ही नहीं, कुछ होटल तो अपने मेहमानों को पानी के साथ मुफ्त बीयर भी देते हैं. बीयर की कीमत में इतना बड़ा अंतर सिर्फ स्वाद या ब्रांड की वजह से नहीं है. इसके पीछे टैक्स, लोकल प्रोडक्ट, पानी की गुणवत्ता और शराब पीने के कल्चर जैसे कई कारण हैं.
इसका सबसे दिलचस्प उदाहरण वियतनाम है. यहां बिया होई नाम की ताजा बीयर काफी पोपुलर है. सड़क किनारे मिलने वाली एक गिलास बिया होई की कीमत करीब 5000 से 10 हजार वियतनामी डोंग, यानी लगभग 18 से 35 रुपये होती है. वहीं 500 मिलीलीटर बोतलबंद पानी की कीमत करीब 30 हजार डोंग, यानी लगभग 102 रुपये बताई जाती है. यानी कई जगहों पर एक बोतल पानी के पैसे में आप दो या तीन गिलास बीयर पी सकते हैं.
वियतनाम के कुछ होटलों में तो बीयर के लिए अलग से पैसे नहीं देने पड़ते. कई प्रीमियम होटलों के मिनी बार में बोतलबंद पानी के साथ बीयर भी मुफ्त रखी जाती है. बजट हॉस्टल भी मेहमानों को जोड़ने के लिए शाम के समय मुफ्त बीयर या हैप्पी आवर रखते हैं. (रॉयटर्स)
Add as Preferred Source on Google
वियतनाम में बिया होई रोजाना ताजा बनाई जाती है. इसे बनाने में चावल जैसे सस्ते और आसानी से मिलने वाले सामान का इस्तेमाल होता है. इसमें आमतौर पर सिर्फ 2 से 3 प्रतिशत अल्कोहल होता है. इसे बड़े ब्रांड की बोतलों में पैक करने के बजाय सीधे पीपों से बेचा जाता है. इससे पैकेजिंग, ब्रांडिंग और परिवहन का खर्च कम हो जाता है. स्थानीय स्तर पर बनी इस बीयर पर टैक्स भी उम्मीद से कम रखा गया है. (रॉयटर्स)
अब सवाल उठता है कि जब बीयर इतनी सस्ती है तो पानी महंगा क्यों है. इसका एक बड़ा कारण है नल के पानी की गुणवत्ता. कई जगहों पर लोग नल का पानी सीधे पीना सुरक्षित नहीं मानते. इसलिए बोतलबंद पानी खरीदना जरूरी हो जाता है. बोतलबंद पानी में बोतल, पैकेजिंग, परिवहन, ब्रांड और दुकानदार का मुनाफा जैसे खर्च जुड़ जाते हैं. नतीजा यह होता है कि पानी की बोतल बीयर से भी महंगी पड़ सकती है. (रॉयटर्स)
मुफ्त बीयर का चलन सिर्फ वियतनाम तक सीमित नहीं है. मेक्सिको, जमैका और डोमिनिकन रिपब्लिक के कई ऑल-इंक्लूसिव रिसॉर्ट में मेहमानों को कमरे के मिनी बार में पानी, सॉफ्ट ड्रिंक और स्थानीय बीयर मुफ्त मिलती है. कई रिसॉर्ट में बार, रेस्तरां और पूल के पास भी पैकेज के तहत बहुत कम पेय उपलब्ध होते हैं. (रॉयटर्स)
जापान में कुछ होटलों ने मेहमानों के लिए फ्री बीयर आवर शुरू किया है. टोक्यो और ओसाका के कुछ होटलों में एक घंटे तक मेहमान मुफ्त बीयर का आनंद ले सकते हैं. जर्मनी और चेक गणराज्य जैसे देशों में भी बीयर की गहरी सांस्कृतिक पहचान है. यहां कुछ छोटे होटल और स्थानीय सराय मेहमानों का स्वागत मुफ्त स्थानीय बीयर से करते हैं. (रॉयटर्स)
जहां कुछ देशों में बीयर पानी से सस्ती है, वहीं कतर में तस्वीर बिल्कुल उलट है. यहां एक पिंट बीयर की कीमत करीब 11 से 13 डॉलर, यानी लगभग 990 से 1100 रुपये तक पहुंच सकती है. इसकी बड़ी वजह शराब पर लगाया जाने वाला भारी सिन टैक्स और शराब की बिक्री पर सख्त नियम हैं. (रॉयटर्स)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 16, 2026, 21:47 IST



