प्रेग्नेंट सामंथा रुथ प्रभु होस्ट करेंगी ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’, अब किचन में सितारों की लेंगी क्लास

Last Updated:August 16, 2026, 19:51 IST
सामंथा रुथ प्रभु ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ होस्ट करेंगी. यह शो उनके लिए खास है क्योंकि इसमें वह अलग भूमिका में दिखेंगी. इन दिनों वह प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में हैं. चलिए शो को लेकर सामंथा ने क्या बताया.
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रही हैं. वह जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन इन दिनों वह एक नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी हुई हैं. उन्हें कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ को होस्ट करने के लिए चुना गया है.
यह शो सामंथा के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें वह अपने अब तक के काम से बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगी. शो में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने सितारे किचन में खाना बनाते और एक-दूसरे को चुनौती देते दिखाई देंगे.
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ पर बोलीं सामंथाअपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर सामंथा काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, ”मैं इस शो के बारे में दर्शकों को बताने का लंबे समय से इंतजार कर रही थी. ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ जैसे प्रोजेक्ट को मैंने पहले कभी नहीं किया और यही बात मुझे इसकी तरफ खींच लाई.”
शो को लेकर क्या कहासामंथा ने शो के बहाने खाने से जुड़ी अपनी सोच भी साझा की. उन्होंने कहा, ”खाना सिर्फ भूख मिटाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह लोगों को करीब लाने और उनके साथ यादें बनाने का एक शानदार तरीका भी है. खाना बनाते समय किसी व्यक्ति का ऐसा पक्ष सामने आ सकता है, जिसे आमतौर पर कैमरे के सामने देखने का मौका नहीं मिलता.”
तमिल सितारों की किचनसामंथा को शो में आने वाले तमिल सितारों को किचन में अलग-अलग चुनौतियों से गुजरते देखने का भी खासा इंतजार है. सामंथा ने कहा, ”मैं देखना चाहती हूं कि इंडस्ट्री के पसंदीदा कलाकार जब खाना बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे तो किस तरह जोखिम उठाएंगे और गलतियों से सीखेंगे.”
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ के बारे में‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ को बनिजय एशिया के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. यह दुनियाभर में लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ’ के फॉर्मेट पर आधारित होगा. इसमें स्थानीय स्वाद को खास महत्व दिया जाएगा और इसमें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे नजर आएंगे. शो का प्रीमियर जल्द ही सोनी विझा और सोनी लिव पर होगा.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
August 16, 2026, 19:51 IST



