Indian Railway | Railway Ticket

Last Updated:August 17, 2026, 20:08 IST
Bharat Gaurav Train Ticket : IRCTC 21 अक्टूबर 2026 से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दक्षिण भारत दर्शन यात्रा आयोजित करेगा. यह 12 दिवसीय यात्रा सीकर से शुरू होकर तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी व मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जाएगी. जानें इस यात्रा में कुल कितना खर्च होगा साथ ही रेलवे की ओर से क्या खास सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की ओर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत दर्शन यात्रा आयोजित की जा रही है. यह 12 दिवसीय यात्रा 21 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक चलेगी. ट्रेन 21 अक्टूबर को सीकर जंक्शन से रवाना होगी और जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ होते हुए दक्षिण भारत जाएगी. यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी मंदिर रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिलेगा.
IRCTC के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए यात्रा को तीन श्रेणियों में रखा गया है.
इकॉनमी पैकेज: 24,100 रुपये. इसमें नॉन-एसी स्लीपर ट्रेन, नॉन-एसी आवास और नॉन-एसी बस की सुविधा मिलेगी.
स्टैंडर्ड पैकेज: 37,810 रुपये. इसमें थर्ड एसी इकोनॉमी ट्रेन, नॉन-एसी आवास और नॉन-एसी बस की सुविधा शामिल है.
कंफर्ट पैकेज: 50,290 रुपये. इसमें सेकंड एसी ट्रेन, एसी आवास और एसी बस की सुविधा मिलेगी.
12 दिन में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन
यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन 23 अक्टूबर को रेणिगुंटा पहुंचेगी. इसके बाद 24 अक्टूबर को यात्रियों को तिरुपति बालाजी के दर्शन करवाए जाएंगे. 25 अक्टूबर को ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना होगी और 26 अक्टूबर को रामेश्वरम पहुंचने के बाद रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी.
27 अक्टूबर को रामेश्वरम से मदुरै के लिए ट्रेन रवाना होगी. शाम को यात्रियों को मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे. इसके बाद ट्रेन कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी. 28 अक्टूबर को कन्याकुमारी पहुंचने के बाद यात्रियों को भ्रमण करवाया जाएगा.
इसके बाद ट्रेन मरकापुर स्टेशन पहुंचेगी, जहां यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे. दर्शन के बाद वापसी यात्रा शुरू होगी और जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ होते हुए 1 नवंबर को सीकर जंक्शन पर यात्रा समाप्त होगी.
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएंयात्रियों को कन्फर्म ट्रेन बर्थ के साथ होटल में आवास, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर, स्थानीय परिवहन तथा मंदिर दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. यात्रा में इंश्योरेंस की सुविधा भी शामिल रहेगी. सरकार और पीएसयू के कर्मचारी वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता होने पर इस यात्रा के लिए LTC सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे. यात्रा की विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए IRCTC के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Bikaner,Rajasthan
First Published :
August 17, 2026, 20:08 IST



