Kota News: छत से घर में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, लोगों ने भगाया तो कूलर में जाकर बैठा, परिवार की अटकी सांसें

Last Updated:August 18, 2026, 13:52 IST
कोटा के सूर्य नगर इलाके में 5 फीट लंबा कोबरा मकान की छत के रास्ते अंदर घुसकर बेडरूम तक पहुंच गया. परिवार ने उसे भगाने की कोशिश की तो वह कूलर में जा छिपा. सूचना पर पहुंचे स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का रेस्क्यू कर लाडपुरा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया.कूलर में बैठा कोबरा
कोटा. शहर के सूर्य नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान में करीब 5 फीट लंबा भारी-भरकम कोबरा घुस आया. अचानक घर के अंदर कोबरा दिखाई देने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई. सांप को देखकर घर के सदस्य घबराकर सुरक्षित स्थान पर चले गए और तत्काल स्नैक कैचर को सूचना दी.
जानकारी के अनुसार, कोबरा मकान की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुआ और देखते ही देखते घर के बेडरूम तक पहुंच गया. परिवार के लोगों की नजर जब जहरीले सांप पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए. कोबरा काफी बड़ा होने के कारण परिवार के सदस्य उसे देखकर सहम गए, उन्होंने सांप को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोबरा वहां से निकलकर एक कूलर में जा छिपा
कूलर में छिपा कोबरा, बढ़ी लोगों की परेशानी
कोबरा के कूलर में छिप जाने के बाद परिवार के लोगों की चिंता और बढ़ गई. जहरीले सांप के कूलर में होने के कारण किसी भी तरह का जोखिम उठाना मुश्किल था, इसके बाद स्नैक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद स्नैक कैचर ने कूलर में छिपे कोबरा को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला. करीब 5 फीट लंबे कोबरा को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. रेस्क्यू के दौरान विशेष सावधानी बरती गई, ताकि सांप के साथ-साथ परिवार के किसी सदस्य को भी नुकसान न पहुंचे.
लाडपुरा के जंगल में छोड़ा गया कोबरा
स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर लाडपुरा क्षेत्र के जंगल में आजाद कर दिया. कोबरा के रेस्क्यू होने और घर से बाहर जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद इलाके में भी कोबरा के मकान में घुसने की चर्चा रही. बरसात और आसपास के इलाकों में सांपों की सक्रियता को देखते हुए लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने या भगाने के बजाय विशेषज्ञ स्नैक कैचर की मदद लेने की अपील की गई.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंFirst Published :
August 18, 2026, 13:49 IST



