Rajasthan

कांग्रेस युवाओं पर लगाएगी दांव, नई लीडरशिप ढूंढने के लिए चलाया ‘पंचायत टास्क फोर्स अभियान’

Last Updated:August 19, 2026, 15:54 IST

Rajasthan Panchayat and Nikay Chunav : राजस्थान में होने वाले पंचायत और निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने यूथ को आगे लाने का काम शुरू कर दिया है. इसके लिए यूथ कांग्रेस की ओर से ‘पंचायत टास्क फोर्स अभियान’ शुरू कर दिया गया है. अभियान को लेकर राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस यूथ पर फोकस कर भविष्य के नेताओं को तैयार करेगी.राजस्थान : कांग्रेस युवाओं पर लगाएगी दांव, चलाया 'पंचायत टास्क फोर्स अभियान'Zoomगोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि टिकट देना या नहीं देना पार्टी की निर्धारित नीति और प्रक्रिया के तहत तय होगा.

जयपुर. NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए Gen Z के आंदोलन के बाद कांग्रेस युवाओं की मुरीद हो गई है. वह अब युवाओं में लीडरशिप खोजेगी. राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में युवाओं को मौका देने के लिए यूथ कांग्रेस की ओर से ‘पंचायत टास्क फोर्स अभियान’ शुरू कर दिया गया है. इसके तहत 39 साल से कम उम्र के युवाओं को चुनावी राजनीति में मौका देने की शुरुआत राजस्थान से की जाएगी. यूथ कांग्रेस का फोकस नेतृत्व क्षमता रखने वाले और पार्टी विचारधारा से जुड़े नौजवानों की तलाश पर है. पंचायत टास्क फोर्स अभियान के जरिए चुनाव से भविष्य के नेताओं को तैयार करने की कवायद की जा रही है.

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को जयपुर में पीसीसी वार रूम में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ मीडिया को बताया कि युवाओं को राजनीति में मौका देने की दिशा में ‘पंचायत टास्क फोर्स अभियान’ महत्वपूर्ण है. यह राहुल गांधी का विजन है. अभियान के जरिए युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा. डोटासरा बोले पंचायत चुनाव में टिकट की घोषणा तय प्रक्रिया के तहत ही दी जाएगी. पंचायत टास्क फोर्स का काम युवा ‘टैलेंट’ खोजना और पार्टी को उसकी जानकारी देना है. टिकट देना या नहीं देना पार्टी की निर्धारित नीति और प्रक्रिया के तहत तय होगा. यूथ कांग्रेस अभियान में आवेदन करने वाले युवाओं पर विशेष फोकस कर रही है.

आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने अदालत में दायर की रिटडोटासरा बोले कल तक अभियान में करीब 750 युवाओं के आवेदन मिले हैं. डोटासरा ने निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने अदालत में रिट दायर की है. डोटासरा का आरोप है 11 में से नगर निगम में किसी भी सीट को एससी-एसटी के लिए आरक्षित नहीं किया गया. उन्होंने ओबीसी आरक्षण को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरक्षण की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया. डोटासरा बोले आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी.

21 फीसदी की जगह 19 फीसदी आरक्षण देने का लगाया आरोप
डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर नगर निकायों में 21 फीसदी की जगह 19 फीसदी आरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा यूथ कांग्रेस के पंचायत टास्क फोर्स अभियान से निकाय और पंचायती राज चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोटासरा के साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा, मोहम्मद शाहिद, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सानप और राजस्थान प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला भी मौजूद रहे.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 19, 2026, 15:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj