‘आई डोंट लाइक इट’, इस्कॉन मंदिर के बाहर पैपराजी को देख असहज हुईं श्रिया सरन की बेटी, सबके सामने लगीं चिल्लाने

Last Updated:August 20, 2026, 06:09 IST
एक्ट्रेस श्रिया सरन हाल ही में अपने परिवार के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर दर्शन करने पहुंचीं. मंदिर से बाहर निकलते ही जब पैपराजी ने उन्हें अचानक घेर लिया, तो उनकी 5 साल की मासूम बेटी बुरी तरह असहज हो गई. कैमरों की भीड़ देखकर नन्हीं बच्ची तुरंत मां के पीछे छुप गई और पैपराजी पर चिल्लाते हुए साफ कहा कि मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है. इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.
ख़बरें फटाफट
5 साल की है श्रिया सरन की बेटी.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस श्रिया सरन हाल ही में फैमिली के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं. दर्शन करने के बाद जब वह अपने परिवार और नन्हीं बेटी के साथ मंदिर से बाहर निकलीं, तो बाहर मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे. अचानक पैपराजी की भीड़ और कैमरों की चमचमाती लाइटों को देखकर श्रिया की बेटी काफी असहज हो गई. वह तुरंत अपनी मां के पीछे छुप गई. अब श्रिया सरन की 5 साल की बेटी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटो खिंचवाने से साफ इनकार करते हुए श्रिया सरन की बेटी बोलती हैं- ‘मुझे यह पसंद नहीं है’. बेटी की परेशानी को भांपते हुए श्रिया ने बेहद प्यार और शांति से उसे संभालते हुए कहा- ‘ओके, तुम मम्मा के पीछे खड़ी हो जाओ.’ इसके बाद श्रिया ने अपने परिवार के साथ पैपराजी को पोज दिए, जबकि उनकी बेटी पूरी तरह मां के पीछे छुपी रही. इस दौरान नन्हीं बच्ची पैपराजी पर चिल्लाती और अपना गुस्सा जाहिर करती भी सुनाई दी.
View this post on Instagram



