Sports

1 गेंद, 2 गेंदबाज और 10 विकेट, क्रिकेट बॉल पर चलानी पड़ी आरी, क्या पहले भी हुआ है ऐसा

Last Updated:August 20, 2026, 18:19 IST

first time in cricket history split ball: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ऑली रॉबिन्सन और जोश टंग ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को पहली पारी में महज 171 रनों पर ढेर कर दिया. दोनों ही गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-5 विकेट आपस में बांटे. पूरी पारी के 10 विकेट सिर्फ दो गेंदबाजों के नाम होने के बाद मैच बॉल को यादगार के तौर पर रखने का पेच फंसा. विवाद या असमंजस से बचने के लिए दोनों ने खेल भावना की मिसाल पेश करते हुए ग्राउंड स्टाफ से गेंद को आरी से दो बराबर हिस्सों में कटवाकर आपस में बांट लिया.1 गेंद, 2 बॉलर और 10 विकेट, क्रिकेट बॉल पर चली आरी, जानें वजहZoomक्रिकेट बॉल को दो टुकड़ों में किया गया.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट के लगभग डेढ़ सौ साल के इतिहास में किसी एक ही पारी में दो गेंदबाजों द्वारा पांच-पांच विकेट झटककर पूरी विरोधी टीम को समेट देना बेहद दुर्लभ संयोग है. आमतौर पर जब कभी ऐसी स्थिति बनती है, तो परंपरा के अनुसार या तो दोनों में से कोई एक गेंदबाज गेंद अपने पास रख लेता है और दूसरे गेंदबाज को कोई दूसरी मैच बॉल या विशेष रूप से तैयार किया गया मोमेंटो भेंट किया जाता है. कई मौकों पर सीनियर खिलाड़ी जूनियर खिलाड़ी के सम्मान में खुद पीछे हट जाते हैं. काउंटी और क्लब क्रिकेट में ऐसी दुर्लभ उपलब्धियों पर गेंद को काटकर स्मृति चिह्न बनाने के इक्का-दुक्का किस्से जरूर सुनने को मिलते हैं, लेकिन इंटरनेशनल टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर ही मैच बॉल को काटकर दो हिस्सों में बांटने की यह घटना अपने आप में बिल्कुल अनूठी और ऐतिहासिक है. यह फैसला मॉडर्न क्रिकेट में व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा से ऊपर उठकर टीम भावना और खेल भावना को प्राथमिकता देने का नायाब उदाहरण बन गया.

क्रिकेट के मैदान पर जीत के जश्न के कई रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन जो हुआ, उसने खेल प्रेमियों को चौंकाने के साथ-साथ मुस्कुराने की भी एक अनूठी वजह दे दी. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबले के पहले ही दिन जब मेहमान टीम की पारी महज 171 रनों पर सिमट गई, तो असली चर्चा मैच के स्कोर से ज्यादा उस लाल लेदर की गेंद की होने लगी, जिसे मैच खत्म होते ही एक विशेष आरी से काटकर ठीक दो बराबर हिस्सों में बांट दिया गया.

क्रिकेट बॉल को दो टुकड़ों में किया गया.

इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम की नींव हिला दीं. लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट झटककर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. रॉबिन्सन ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग के दम पर पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को तहस-नहस किया और 51 रन देकर 5 अहम विकेट अपनी झोली में डाले. दूसरे छोर से जोश टंग (Josh Tongue) ने इस दबाव को और गहरा कर दिया. टंग की रफ्तार और सीम मूवमेंट के सामने पाकिस्तानी मध्यक्रम और पुछल्ले बल्लेबाज बेबस नजर आए. टंग ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इस तरह पाकिस्तान की पूरी टीम 171 रनों पर ढेर हो गई और पारी के सभी 10 विकेट इन दोनों गेंदबाजों ने आपस में बराबर-बराबर बांट लिए.

आखिर क्यों काटने पड़े मैच बॉल के दो टुकड़े?क्रिकेट की एक पुरानी और प्रतिष्ठित परंपरा है कि जब भी कोई गेंदबाज किसी पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट (फाइव-विकेट हॉल) लेता है, तो वह मैच की उस गेंद को अपनी व्यक्तिगत यादगार के तौर पर अपने साथ ले जाता है. यह गेंद उसके बेहतरीन प्रदर्शन और करियर के यादगार पलों का प्रतीक मानी जाती है.

आरी से उस मैच बॉल के दो टुकड़े कर दिए गएमुश्किल तब खड़ी हुई जब पूरी पारी के 10 विकेट सिर्फ दो गेंदबाजों ने 5-5 के बराबर अनुपात में आपस में बांट लिए. गेंद तो केवल एक ही थी, लेकिन उसके असली हकदार दो खिलाड़ी थे. जब दोनों खिलाड़ी मैदान से पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तभी जोश टंग ने रॉबिन्सन से कहा कि दोनों के सम्मान को बनाए रखने का सबसे बेहतरीन तरीका यही होगा कि गेंद को बीच से काटकर आधा-आधा बांट लिया जाए. रॉबिन्सन को यह सुझाव काफी पसंद आया. इसके बाद दोनों ने तुरंत ग्राउंड स्टाफ से संपर्क किया. हेडिंग्ले के ग्राउंड स्टाफ ने भी तत्परता दिखाते हुए लेदर काटने वाली आरी से महज पांच मिनट के भीतर उस मैच बॉल के दो टुकड़े कर दिए और दोनों गेंदबाजों को उनका आधा-आधा हिस्सा सौंप दिया.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 20, 2026, 18:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj