Snake Bite News : क्या सच में सांप को मारने के बाद परिवार से बदला लेता है? एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच

होमफोटोनॉलेज
क्या सच में सांप को मारने के बाद परिवार से बदला लेता है? एक्सपर्ट ने बताया
Last Updated:August 20, 2026, 20:53 IST
Saanp Ka Badla Lene Ki Kahani : कभी-न-कभी आप ने भी सुना ही होगा कि अगर आप सांप को मार देंगे तो उसके परिवार के लोग आपका दौड़ा कर पीछी करेंगे. उसके परिवार के लोग आपसे बदला जरूर लेंगे. क्या कभी आपने जानने की कोशिश की कि यह सच है या बस एक दूसरे को सुनाई धारणा. आइए आज जानते हैं कि यह कितना सच है और कितना झूठ. एक्सपर्ट ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और सच्चाई को उजागर किया है.
सांप को लेकर समाज में कई तरह की मान्यताएं और कहानियां सदियों से सुनने को मिलती रही हैं. इनमें सबसे चर्चित धारणा यह है कि अगर किसी नाग या नागिन को मार दिया जाए तो उसका दूसरा साथी उस व्यक्ति या उसके परिवार से बदला लेने के लिए वापस आता है. कई जगहों पर यह भी कहा जाता है कि सांप को मारने के बाद यदि वहीं सांप जीवित रह तों वह इंसान को पहचानकर उसे दोबारा निशाना बनाता है.
लेकिन क्या वाकई सांपों में बदले की भावना होती है? क्या नाग-नागिन का जोड़ा बनता है और इनमें से एक की मौत के बाद दूसरा परिवार का पीछा करता है? इन सवालों को लेकर हमने स्नेक कैचर रवि मीणा और वन्य जीव प्रेमी दाऊ दयाल शर्मा से बात की.
स्नेक कैचर रवि मीणा का कहना है कि सांपों को लेकर बदला लेने वाली कहानियां आमतौर पर गलत धारणाओं पर आधारित हैं. सांप किसी इंसान को नुकसान पहुंचाने के बाद उसे याद रखकर बदला लेने के लिए दोबारा नहीं आता. उनके अनुसार सांपों में इंसानों की तरह किसी व्यक्ति के प्रति बदले की भावना विकसित होने की बात वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है.
Add as Preferred Source on Google
स्नेक कैचर रवि मीणा के मुताबिक, आम बोलचाल में नाग-नागिन का जोड़ा कहे जाने के पीछे लोगों की अपनी मान्यताएं हैं, लेकिन सांपों में इंसानों या दूसरे सामाजिक जीवों की तरह स्थायी जोड़े की अवधारणा नहीं होती. इसलिए किसी एक सांप को मारने के बाद उसके साथी द्वारा बदला लेने की कहानी को वैज्ञानिक तथ्य नहीं माना जा सकता.
रवि मीणा बताते हैं कि सांप को मारने के बाद उसी जगह दूसरा सांप दिखाई दे जाए तो लोग अक्सर इसे बदले से जोड़ देते हैं. जबकि इसके पीछे प्राकृतिक कारण हो सकते हैं. सांप के मरने के बाद वहां मौजूद गंध या आसपास का वातावरण दूसरे सांप को उस स्थान तक आकर्षित कर सकता है.
वन्य जीव प्रेमी दाऊ दयाल शर्मा के अनुसार अगर किसी एक घर या परिवार के आसपास बार-बार सांप दिखाई दे रहे हैं या लोगों को सर्पदंश हो रहा है तो सबसे पहले इसके पीछे मौजूद प्राकृतिक कारणों को देखना चाहिए.उनका कहना है कि संभव है कि घर के आसपास सांप का बिल हो या वहां सांपों के रहने के लिए अनुकूल जगह बनी हुई हो. अगर उस स्थान पर सांप ने अंडे दिए हैं या उसे वहां सुरक्षित वातावरण और भोजन मिल रहा है, तो इंसानों और सांप का बार-बार सामना हो सकता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 20, 2026, 20:53 IST


