kiwi ke fayde | kiwi fruit | kiwi fruit health benefits | विटामिन-C का खजाना है ये अनोखा फल, कई पोषक तत्वों से भरपूर, खाने से पहले जान लें सही समय

Last Updated:August 20, 2026, 18:00 IST
Kiwi Health Benefits: कीवी फ्रूट बेहद ही खास माना जाता है. स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन-सी के साथ ही पोटैशियम आदि मिल होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं.
मिर्जापुर: बाजारों में मिलने वाला कीवी फल तो आपने जरूर खाया होगा, लेकिन इसके फायदे को लेकर पूरी तरह अंजान होंगे. अक्सर आप कीवी फल बीमारियों में खाते होंगे, लेकिन कीवी फल इतना फायदेमंद है कि आप रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर सकते हैं. यह फल बेहद ही खास माना जाता है. स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन-सी के साथ ही पोटैशियम आदि मिल होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं.
मंडलीय अस्पताल की डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि कीवी फ्रूट बहुत ही अच्छा फल है. अगर हम इम्युनिटी के लिए बात करें तो इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम दोनों बहुत ही अच्छे मात्रा में होते हैं. उसके साथ-साथ इसमें माइक्रोजो न्यूट्रिएंट हैं, जिंक भी है. ये ग्रीन कलर में होते हैं, तो विटामिन भी इसमें प्रचुर मात्रा होता है. इसलिए इसका सेवन इस सीजन या किसी भी अन्य सीजन में करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है.
विटामिन रिच है फ्रूट डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि कीवी फल के फायदे ये हैं कि इसे विटामिन रिच कहते हैं. कोई भी फ्रूट से हम इससे रिप्लेस कर सकते हैं, जिनको नींबू नहीं सूट करता है या ऑरेंजेस जिस सीजन में नहीं है तो हम उसकी जगह पर कीवी को इस्तेमाल कर सकते हैं. कीवी फल खाने का सबसे सही समय होता है मिड मॉर्निंग. मिड मॉर्निंग मतलब कह सकते हैं कि ब्रेकफास्ट और लंच के बीच का जो समय होता है यानि 10 या 11 या 12 बजे के बीच आप अगर इसका सेवन करते हैं, तो बहुत अच्छा है.
बादाम और नारियल के साथ सेवन है बेस्टडॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि इसके साथ अगर आपने कोई भी नट्स या फिर फ्रेश कोकोनट ले लिया तो इसके जो विटामिन एब्जॉर्बशन होते हैं, वो हमारे शरीर में ज्यादा बढ़ जाते हैं. जब भी इसको लीजिए तो मूंगफली, बादाम या फिर नारियल के साथ लीजिए, ताकि इसका बेनिफिट और भी ज्यादा बढ़ाया जा सके. गर्भवती महिलाओं के लिए ये थोड़ा सा अवॉयड करने की चीज है, क्योंकि इसमें विटामिन जो होते हैं, वो ब्लड को गाढ़ा करने का काम करते हैं. इसलिए अगर जिनका ब्लड थिनर चल रहा है या बीपी की दवाई चल रही है, उन्हें ये कीवी फ्रूट अवॉयड करने की थोड़ी सी जरूरत होती है.
About the Authorआर्यन सेठ
आर्यन सेठ, Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Mirzapur,Uttar Pradesh
First Published :
August 20, 2026, 18:00 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



