Entertainment

Kareena Kapoor Relationship Movies on OTT: गृहस्थी और रिश्ते-नाते पर बनी करीना कपूर की 5 फिल्में, 4 सफल तो 1 फ्लॉप, एक तो 3.4 रेटिंग वाली भी हुई हिट

Last Updated:August 21, 2026, 19:41 IST

Kareena Kapoor Relationship Movies on OTT: करीना कपूर ने ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू किया, दो दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं. उन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘जब वी मेट’ जैसी कई सफल फिल्में दी हैं. उन्होंने करियर में घर-परिवार व रिश्ते-नाते जैसे विषय पर भी कई फिल्मों में काम किया है. चलिए ऐसी ही फिल्मों से रूबरू करवाएं

करीना कपूर, बॉलीवुड की बेबो गर्ल हैं, जिन्होंने साल 2000 में रिफ्यूजी से डेब्यू किया था. उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था. करीना कपूर के करियर को दो दशक से अधिक हो गए हैं. वह कपूर खानदान की लाडली हैं जो पटौदी खानदान की बहू बनीं. मगर उन्होंने शादी व बच्चों के बाद भी करियर को थमने नहीं दिया. उन्होंने जिंदगी के हर स्टेज में फिल्मों में काम किया और आज भी एक्टिव हैं.

करीना कपूर ने अपने करियर में कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों के अलावा मैरिज-रिलेशनशिप जैसे टॉपिक पर भी कई फिल्मों में काम किया. करियर में वीरे दी वेडिंग, गुड न्यूज, जब वी मेट, बॉडीगार्ड से लेकर कई ऐसी फिल्में दीं, जहां शादी से लेकर रिश्तों तक के पहलुओं को बारीकी से दिखाया गया. तो चलिए आपको उनकी ऐसी ही फिल्मों से रूबरू करवाते हैं. साथ ही जानिए कि आप इन्हें ओटीटी पर कैसे देख सकते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं वीरे दी वेडिंग की. साल 2018 में आई ये फिल्म ये एक फीमेल सेंट्रिक व कॉमेडी फिल्म थी जिसे नेटफ्लिक्स के साथ साथ अमेजन प्राइम पर भी देख सकते हैं. बेशक इस फिल्म को आईएमडीबी पर 3.4 की रेटिंग मिली हो लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर हिट थी. करीना कपूर के अलावा इसमें सोनम कपूर, स्वरा भास्कर से लेकर शिखा तलसानिया जैसी एक्ट्रेस ने काम किया था. इसे रिया कपूर व एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था.

Add as Preferred Source on Google

जब वी मेट साल 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म थी जिसमें प्यार और रिश्ते को बुनकर डायरेक्टर ने शानदार फिल्म बनाई थी. 7.9 की आईएमडीबी की रेटिंग वाली फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी देखने को मिली थी. फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था. इसके गाने भी ब्लॉकबस्टर थे. U/A सर्टिफिकेट वाली इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

साल 2016 में करीना कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ ‘का एंड की’ में काम किया. दोनों ने शादीशुदा जिंदगी के एक अलग ही पहलु को दिखाया. मियां-बीवी के रोल में दोनों ने शानदार काम किया. जियो हॉटस्टार पर मौजूद इस फिल्म को आईएमडीबी 5.7 की रेटिंग मिली. आर बाल्कि की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट फिल्म थी.

शादीशुदा जिंदगी और बच्चे की चाहत से जूझ रहे कपल की जिंदगी पर बनी फिल्म गुड न्यूज में भी करीना कपूर ने काम किया था. साल 2019 में आई फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी नजर आए. 6.8 की आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट बनाई है. अक्षय कुमार, शशांक खेतान, करण जौहर व अन्य ने प्रोड्यूस किया था. अमेजन प्राइम पर मौजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी.

मैं प्रेम की दीवानी हूं फिल्म में करीना कपूर ने संजना का रोल निभाया था. नेटफ्लिक्स-जियो हॉटस्टार पर मौजूद फिल्म में अनु मलिक ने म्यूजिक दिया था तो सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया. फिल्म में करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन नजर आए थे. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 21, 2026, 19:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj