Entertainment

‘महाभारत’ फेम आशा सिंह का निधन, मीना कुमारी की करती थीं हूबहू नकल, कहलाईं भारत की पहली फीमेल मिमिक्री आर्टिस्ट

Last Updated:August 23, 2026, 19:17 IST

वेटरन एक्ट्रेस आशा सिंह जयसवाल का निधन. भारत की पहली फीमेल मिमिक्री आर्टिस्ट थीं. बेटे आकाश भारद्वाज ने खबर कंफर्म की. एक्ट्रेस का 23 अगस्त को विले पार्ले के पवन हंस शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया.'महाभारत' फेम आशा सिंह का निधन, मीना कुमारी की करती थीं हूबहू नकलZoom

वेटरन एक्ट्रेस आशा सिंह जयसवाल का निधन हो गया है. वह भारत की पहली फीमेल मिमिक्री आर्टिस्ट थीं, जिन्होंने 22 अगस्त की शात साढ़े सात बजे आखिरी सांसें ली. एक्ट्रेस के बेटे आकाश भारद्वाज ने इस दुखद खबर को कंफर्म किया. साथ ही अपील की कि सभी एक्ट्रेस की शांति के लिए प्रार्थना करें.

सोशल मीडिया पर आशा सिंह के बेटे आकाश भारद्वाज ने पोस्ट किया. उन्होंने मां को मेहनती आयरन लेडी बताते हुए सभी फैंस से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का 23 अगस्त सुबह 10 बजे मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया.

बेटे ने शेयर की दुखद खबरआकाश भारद्वाज ने अपनी मां के काम की सराहाना की. उन्होंने फैंस से भी अपील की कि सभी उनके निधन का गम नहीं बल्कि उनकी जिंदगी की खुशियां मनाएं. जिन्होंने अपने जीते जी खूब काम किया. साथ ही आकाश ने आशा सिंह की फिल्में और शोज को देखने की अपील भी की.

भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्टमहाभारत में आशा सिंह ने द्रोणाचार्य की पत्नी कृपी का किरदार प्ले किया था. इसके अलावा वह भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर भी पहचान बनाने में कामयाब हुईं. उन्हें सबसे ज्यादा मीना कुमारी की आवाज निकालने के लिए जाना गया. इसके अलावा वह कई फिल्मों में एक्टिंग करती दिखीं और सोशल कामकाज में भी एक्टिव रहीं. फिल्मों के अलावा आशा अपनी एक कंपनी भी चालती थीं जो कल्चरल इवेंट्स ऑर्गनाइज करती थी.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

August 23, 2026, 18:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj