Entertainment

घर में खतरों से खेल रही थीं आकांक्षा चमोला, पैर में गरम पट्टी बांध बताई आपबीती, हुई ट्रोल-‘फोटो के लिए कुछ भी’

Last Updated:August 25, 2026, 08:18 IST

‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वो किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो इन दिनों फिर से चर्चा में है जिसमें उनके पैर में चोट लगी हुई है. आकांक्षा चमोला पैर में गरम पट्टी बांधे हुए दिख रही हैं लेकिन चोटिल हालत में हील्स पहनने की वजह नेटिजेंस उन्हें ट्रोल कर कर रहे हैं. घर में खतरों से खेल रही थीं आकांक्षा चमोला, पैर में गरम पट्टी बांध बताई आपबीतीZoomआकांक्षा चमोला ट्रोल हो रही हैं.

नई दिल्ली.  आकांक्षा चमोला आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में लॉक अप 2 में देखा गया था. इस रियालिटी शो पर आकांक्षा चमोला ने अपनी जिंदगी के बारे में हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि वो पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. इस खुलासे के बाद आकांक्षा सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं और अब वो लगातार ट्रोल होती रहती हैं. एक्ट्रेस एक बार फिर अपने वीडियो की वजह से ट्रोल हो रही हैं.

‘लॉक अप 2’ फेम आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ब्लू ड्रेस पहने देखी जा सकती हैं. इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस को पैर में गरम पट्टी बांधे देखा जा सकता है. वो कहती हैं कि उनके पैर और पसलियों में चोट लग गई. अपनी आपबीती सुनाते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा कि वो घर पर स्टंट कर रही थीं जिस दौरान उन्हें चोट लग गई.

ट्रोल हो रहीं आकांक्षा चमोला

अब आकांक्षा चमोला अपने इस वीडियो के लिए ट्रोल हो रही हैं. दरअसल, पैर में गरम पट्टी बांधने के बावजूद एक्ट्रेस ने हील्स पहन रखी है. वो हाई हील्स में चलते दिखीं जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि आकांक्षा फोटो और पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकती हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj