फलियां छोड़िए इसके पत्तों में ही छुपी है धरती की संजीवनी, कैंसर सहित कई बीमारियों के लिए काल, सदियों से होता है इस्तेमाल

Last Updated:August 25, 2026, 18:24 IST
Moringa Leaf Benefit: मोरिंगा के पत्ते इस धरती पर संजीवनी से कम नहीं है. इसे देसी भाषा में सहजन कहा जाता है. सहजन की फलियां तो सब खाते हैं लेकिन इसके पत्तों में अद्भुत गुण है. आयुर्वेद में सहजन के पत्तों से कई तरह की बीमारियों का इलाज सदियों से किया जाता रहा है लेकिन अब विज्ञान ने भी इसे प्रमाणित कर दिया है. कई रिसर्च में इसके हैरतअंगेज फायदों के बारे में बताया जा रहा है. आइए इसके चमत्कारिक फायदों के बारे में जानते हैं.मोरिंगा के फायदे.
मोरिंगा को आप सहजन के नाम से बखूबी जानते हैं. आयुर्वेद में मोरिंगा के पत्तों के फायदों के बारे में सदियों से बताया जा रहा है लेकिन अब कई शोधों में भी इन पत्तियों के हैरतअंगेज फायदों को जिक्र किया जा रहा है. आमतौर पर लोग इसकी लंबी फलियों की स्वादिष्ट सब्जी या सांभर खाने के आदी होते हैं लेकिन इसके पत्ते सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं? वास्तव में मोरिंगा की पत्तियां औषधीय गुणों और पोषक तत्वों का एक अनमोल खजाना हैं. हालांकि इस पौधे की जड़ें भारत की धरती से जुड़ी हैं पर इसके अद्भुत फायदों को देखते हुए अब एशिया और अफ्रीका के कई देशों में भी बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जाने लगी है. पहले के जमाने में वैद्य सहजन की पत्तियों से तैयार औषधियों का उपयोग डायबिटीज को नियंत्रित करने, खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने और हार्ट संबंधी रोगों के इलाज में इसका इस्तेमाल करते थे लेकिन अब वैज्ञानिक शोध और मेडिकल रिसर्च ने भी मोरिंगा की पत्तियों में मौजूद इन औषधीय गुणों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की पुष्टि कर दी है. यही वजह है कि आज दुनिया भर में इसे एक बेहतरीन सुपरफूड के रूप में देखा जा रहा है. इतना ही नहीं, यह शरीर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी असरदार माना गया है. आइए इसके 5 फायदों के बारे में जानते हैं.
मोरिंगा के पत्तों के 5 फायदे
ब्लड शुगर कंट्रोल: कई रिसर्च में पाया गया है कि मोरिंगा के पत्तों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने की क्षमता होती है. मोरिंगा के पत्तों में इंसुलिन जैसा प्रोटीन पाया जाता है, जो इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाकर ब्लड शुगर को तेजी से कम करने में मदद करता है.इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटिन और क्वारसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को तेजी से कम करने में मदद करता है. कई आयुर्वेदिक डायबिटीज की औषधियों में मोरिंगा के पत्ते शामिल होते हैं.
कैंसर से बचाव में सहायक: मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक लैब टेस्ट में पाया गया है कि मोरिंगा के पत्ते पैनक्रिएटिक कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोकता है और कीमोथेरेपी को अधिक असरदार बनाता है. साथ ही इसकी जड़ और छाल में भी एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं.
कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की सेहत: मोरिंगा के पत्तों का सेवन कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं. इससे हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होती है. अगर इसका सेवन किया जाए तो इससे हार्ट से संबंधित बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है.
जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत: मोरिंगा के पत्तियों में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के कारण यह जोड़ों के बीच की सूजन को कम करके दर्द से राहत दिलाता है. जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या है वे मोरिंगा के पत्तो को पीसकर प्रभावित जगहों पर लेप लगाते हैं. मोरिंगा के पत्तों को पीसकर इसका चूर्ण खाने से भी जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है.
प्रदूषण के प्रभाव को कम : मोरिंगा के पत्तो में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो प्रदूषण से निकले वाले आर्सेनिक जैसी जहरीली गैस से शरीर को होने वाली नुकसान से राहत दिलाते हैं. प्रदूषण के कारण हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स की संख्या बढ़ जाती है जिससे सेल में स्ट्रेस होता है जो कई क्रोनिक बीमारियों की वजह है. इसलिए अगर आप मोरिंगा के पत्तों का सेवन करते हैं तो इन बीमारियों का जोखिम कम हो जाएगा.
About the AuthorLakshmi Narayan
मीडिया में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता के हर विधा में माहिर हैं. भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांपने की अद्भुत कला उनके अंदर समाहि…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 25, 2026, 18:24 IST



