Entertainment

Toxic Movie Jabalpur Review: यश का डबल रोल और एक्शन जबरदस्त, पर अंत तक आते-आते… जानें क्या बोला जबलपुर

Last Updated:August 26, 2026, 18:02 IST

यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ आज देश भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में रिलीज हो गई है. जबलपुर के समदड़िया मॉल में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों में इसे लेकर भारी क्रेज दिखा. दर्शकों के अनुसार, फिल्म का एक्शन, लाजवाब सिनेमेटोग्राफी और यश का शानदार डबल रोल इसे देखने लायक बनाते हैं.

Jabalpur News: फिल्म ‘टॉक्सिक’ आखिरकार आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज की गई है. फिल्म को लेकर पहले दिन से ही दर्शकों में भारी क्रेज देखने को मिल रहा है.

जबलपुर के समदड़िया मॉल में दर्शकों का उत्साहजबलपुर के समदड़िया मॉल में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने इसके बारे में अपने रिएक्शन दिए. दर्शकों का कहना है कि फिल्म का एक्शन और सिनेमेटोग्राफी बहुत जबरदस्त है. शुरुआत में कहानी काफी सिंपल लगती है. हालांकि, लास्ट तक आते-आते कहानी बिल्कुल ट्विस्टेड हो जाती है. फिल्म के टॉप-क्लास विजुअल्स और इसका प्रेजेंटेशन दर्शकों को बहुत शानदार लगा.

यश का डबल रोल और माइंड-ट्विस्टिंग थ्रिलरअचानक प्लान बनाकर दोस्तों के साथ थिएटर पहुंचे दर्शक अनीश पटेल ने फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि फिल्म में मुख्य अभिनेता यश का डबल रोल देखने को मिला है. अनीश के अनुसार, मूवी का पहला हाफ दर्शकों को एक अलग और रोमांचक स्तर पर ले जाता है. वहीं, फिल्म का दूसरा हाफ दर्शकों को एक बेहतरीन माइंड-ट्विस्टिंग थ्रिलर का अहसास कराता है. फिल्म में यश ‘नादिया’ के किरदार में भी नजर आए हैं, जो रुमी की मां के रूप में कहानी से जुड़ी हैं.

शानदार विजुअल्स और महत्वपूर्ण संदेशएक अन्य दर्शक रुद्राक्ष ने बताया कि फिल्म काफी लंबी है. इसके बावजूद दर्शक एक सेकंड के लिए भी बोर नहीं होते हैं. रुद्राक्ष के मुताबिक, फिल्म ने एक बहुत अच्छा संदेश दिया है. यह दिखाती है कि कैसे छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़े विवादों का रूप ले लेती हैं. फिल्म में एक्शन, सिनेमेटोग्राफी और सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी है. इसके कैरेक्टर्स बहुत अच्छे से बिल्ड किए गए हैं और विजुअल्स पूरी तरह टॉप क्लास हैं.

फिल्म में हिंसा, लेकिन थिएटर में देखने लायकदर्शक इशिका कुशवाहा ने बताया कि फिल्म में काफी हिंसा दिखाई गई है. फिल्म में यह मैसेज दिया गया है कि आप हर बार नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में नहीं बदल सकते हैं. इशिका ने सलाह दी कि दर्शकों को यह फिल्म एक बार थिएटर में जरूर देखनी चाहिए.

About the AuthorRishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ेंLocation :

Jabalpur,Madhya Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 18:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj