Rajasthan

बरगद के पेड़ में दिखते हैं गणेश जी, भरतपुर का ये अनोखा मंदिर लोगों को खींच रहा अपनी ओर, दर्शन को पहुंच रहे भक्त

Last Updated:September 12, 2026, 18:02 IST

Bharatpur Ganesh Mandir: राजस्थान के भरतपुर जिले में भगवान गणेश का एक अनोखा और प्राकृतिक मंदिर इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां एक विशाल बरगद के पेड़ की प्राकृतिक बनावट में भगवान श्री गणेश की आकृति दिखाई देती है. पेड़ के तने और उसकी शाखाओं की बनावट कुछ इस तरह नजर आती है कि श्रद्धालुओं को उसमें गणेश जी की प्रतिमा का स्वरूप दिखाई देता है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में भगवान गणेश का एक अनोखा और प्राकृतिक मंदिर इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां एक विशाल बरगद के पेड़ की प्राकृतिक बनावट में भगवान श्री गणेश की आकृति दिखाई देती है. पेड़ के तने और उसकी शाखाओं की बनावट कुछ इस तरह नजर आती है कि श्रद्धालुओं को उसमें गणेश जी की प्रतिमा का स्वरूप दिखाई देता है. यही वजह है.कि स्थानीय लोगों के बीच यह स्थान आस्था का केंद्र बना हुआ है.

स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी के अनुसार अनुसार बरगद के पेड़ में भगवान गणेश जैसी आकृति किसी कलाकार या मूर्तिकार ने नहीं बनाई बल्कि यह पेड़ की प्राकृतिक बनावट है. पेड़ को देखने पर उसके तने और उभरे हुए हिस्सों में गणेश जी के सिर, सूंड और शरीर जैसी आकृति नजर आती है. इस अनोखे प्राकृतिक स्वरूप को देखकर यहां पहुंचने वाले लोग इसे प्रकृति का अद्भुत चमत्कार मानते हैं.

श्रद्धालुओं की आवाजाही और बढ़ जाती श्रद्धालुओं का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार इस पेड़ को देखा तो उन्हें भगवान गणेश की आकृति नजर आई इसके बाद लोगों की आस्था इस स्थान से जुड़ती चली गई. अब कई स्थानीय लोग यहां पहुंचकर बरगद के पेड़ के सामने भगवान गणेश का स्मरण करते हैं. और पूजा-अर्चना करते हैं. खास अवसरों और धार्मिक दिनों में यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही और बढ़ जाती है.

संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में भी विशेष महत्वबरगद का पेड़ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में भी विशेष महत्व रखता है. ऐसे में प्राकृतिक रूप से बनी गणेश जी जैसी आकृति लोगों की आस्था को और मजबूत करती है. यहां आने वाले लोग पेड़ की तस्वीरें और वीडियो भी बनाते हैं और इस अनोखे स्वरूप को अपने परिचितों के साथ साझा करते हैं. हालांकि, इस पेड़ में दिखाई देने वाली गणेश जी की आकृति पूरी तरह प्राकृतिक बनावट का हिस्सा है.

आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ स्थान बन चुकालेकिन श्रद्धालुओं के लिए यह आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ स्थान बन चुका है.बरगद के पेड़ में भगवान गणेश की आकृति देखने के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए यह स्थान एक अलग तरह का अनुभव लेकर आता है. प्रकृति की इस अनोखी रचना को देखकर हर कोई कुछ पल रुककर इसे निहारता है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

September 12, 2026, 17:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj