फांदी श्रीनगर जेल की चारदीवारी, फिर दरिंदों ने 48 घंटे में नापे 800KM, राजस्थान पहुंचते ही पैरों तले खिसकी जमीन

Last Updated:August 26, 2026, 21:57 IST
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सेंट्रल जेल से 23 अगस्त को फरार हुए पॉस्को मामले के दो आरोपियों को राजस्थान में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक फरमान खान और मुख्तार गुज्जर हाई-सिक्योरिटी जेल की सामने की दीवार फांदकर भाग गए थे. दोनों की तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था. श्रीनगर पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान में दोनों को पकड़ा गया. अब पुलिस उनकी फरारी और जेल से भागने की परिस्थितियों की जांच कर रही है.श्रीनगर की हाईसिक्योरिटी जेल से फरार हुए दोनों दरिंदों को राजस्थान से अरेस्ट कर लिया गया है. (एआई इमेज)
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की सेंट्रल जेल से फरार हुए पॉस्को के दो आरोपियों को राजस्थान में गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर इलाके से अरेस्ट किया गया है. दोनों आरोपी 23 अगस्त को हाई-सिक्योरिटी जेल की सामने की दीवार फांदकर फरार हो गए थे. पुलिस ने उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया था.
अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फरमान खान और मुख्तार गुज्जर के रूप में हुई है. श्रीनगर पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान में दोनों को पकड़ा गया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और दोनों के जेल से भागने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है. दोनों आरोपी बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण यानी पॉक्सो कानून के तहत अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं.
उल्लेखनीय है कि फरमान खान राजस्थान के सदनपोरा का रहने वाला है, जबकि मुख्तार गुज्जर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सांगलन चित्तरगुल का निवासी है. फरमान खान को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के लार पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में 23 जून को श्रीनगर जेल भेजा गया था. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज है.
इसी तरह मुख्तार गुज्जर को श्रीनगर के सौरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अलग मामले के संबंध में 13 अप्रैल को जेल भेजा गया था. उसके खिलाफ भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज है. दोनों के फरार होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ वांछित नोटिस जारी किया था. आरोपियों की जानकारी देने वाले लोगों के लिए इनाम की घोषणा भी की गई थी.
पुलिस ने आम लोगों से अपील की थी कि अगर उन्हें दोनों के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें या 112 पर सूचना दें. उल्लेखनीय है कि श्रीनगर सेंट्रल जेल की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के जिम्मे है. सीआईएसएफ को अक्टूबर 2023 में श्रीनगर और जम्मू की सेंट्रल जेलों में हथियारबंद सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था. अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जेल से फरार होने की पूरी घटना की जांच कर रही है.
About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ेंLocation :
Jammu and Kashmir
First Published :
August 26, 2026, 21:56 IST



