Entertainment

श्रीदेवी की तगड़ी फीस, बिजनेस क्लास टिकट और लग्जरी होटल की डिमांड! भड़क उठे थे राजामौली, सरेआम जताई थी नाराजगी

Last Updated:August 27, 2026, 14:56 IST

दीपिका पादुकोण का एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ ‘स्पिरिट’ के साथ जो बवाल हुआ वो सबने देखा. इसी तरह एक बार एसएस राजामौली और श्रीदेवी के बीच भी घमासान देखने को मिला था. जहां डायरेक्टर ने दावा किया था कि श्रीदेवी ने हाई-फाई डिमांड रखी थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ ‘स्पिरिट’ को लेकर जो घमासान हुआ वो सबने देखा. विवाद इतना बढ़ गया कि एक्ट्रेस ने प्रभास के अपोजिट वाली ये फिल्म छोड़ दी. इसके बाद कई बयान भी सामने आए तो दीपिका के नखरों को लेकर भी बातें होने लगीं. 8 घंटे की शिफ्ट का मुद्दा भी गरमाया. इस पूरे मामले पर प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि एक्ट्रेस की हाई फीस की डिमांड, प्रॉफिट से हिस्सा और शिफ्ट्स को लेकर काफी पंगे हुए. (Photo Credit: IMDb)

‘स्पिरिट’ का मुद्दा खूब चर्चा में रहा. लेकिन क्या आप जानते हैं दीपिका पादुकोण vs संदीप रेड्डी वांगा से पहले एक और मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली का दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी भयंकर पंगा हुआ था. इतना कि दोनों की फिल्म को लेकर बात भी नहीं बन पाई थी. वो फिल्म हजारों करोड़ों रुपये कमाकर ब्लॉकबस्टर रही थी. (Photo Credit: IMDb)

राजामौली और श्रीदेवी के बीच क्यों पंगा हुआ था? दरअसल एस एस राजामौली चाहते थे कि श्रीदेवी को वह बाहुबली फिल्म के लिए कास्ट करें. मगर बात बन नहीं पाई. डायरेक्टर ने बताया था कि आखिर किन शर्तों की वजह से उनका और श्रीदेवी का काम नहीं बन पाया था. (Photo Credit: IMDb)

Add as Preferred Source on Google

‘NTV तेलुगू’ को राजामौली ने बताया था कि श्रीदेवी ने 8-10 करोड़ रुपये की मांग की थी. इसके साथ वह लग्जरी होटल का पूरा फ्लोर बुक करवाना चाहती थीं. इसके अलावा 10 बिजनेस क्लास फ्लाइट्स टिकट. इतनी मांगों को लेकर राजामौली खासा नाराज हो गए. उन्होंने इंटरव्यू में ताने के लहजे में कहा था कि वह लकी हैं कि श्रीदेवी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं. (Photo Credit: IMDb)

राजामौली का मानना था कि श्रीदेवी के किरदार के लिए इतना खर्चा करना स्वाभाविक नहीं था न ही इसकी कोई जरूरत थी. डायरेक्टर ने कहा, ‘ये तो हमारा सौभाग्य था कि उन्होंने ऑफर स्वीकार नहीं किया. वरना हर बार हमें 5 बिजनेसक्लास टिकट्स और लग्जरी होटल के सूइट्स बुक करने पड़ते.’ (Photo Credit: IMDb)

एस एस राजामौली ने बताया कि उन लोगों ने श्रीदेवी को मनाने की कोशिश की थी. उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि इन खर्चों को वह उनकी फीस से काट देंगे. लेकिन एक्ट्रेस नहीं मानी. फिल्ममेकर ने कहा, ‘वह एक निश्चित रकम मांग रहे थे जोकि बहुत ज्यादा था. जोकि इस लायक नहीं था.’ उनका मानना था कि श्रीदेवी काफी संयमित नजर आती हैं. इसलिए वह इस रोल को अच्छे से नहीं निभा पातीं. (Photo Credit: IMDb)

हालांकि बाहुबली के मेकर्स के इन दावों को श्रीदेवी ने बाद में खारिज किया था. एक चैनल को दिए इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि वह राजामौली का इंटरव्यू देखकर हैरान थीं. वह एक शांति और गरिमा में रहने वाले इंसान हैं. उनके साथ काम करके उन्हें खुशी होती. लेकिन जिस तरह उन्होंने रिएक्ट किया वो बहुत ही दुख देने वाला था. (Photo Credit: IMDb)

श्रीदेवी को ऐसा लगा था कि ये सब चीजें प्रोड्यूसर ने राजामौली के दिमाग में डाली थी. उन्होंने कहा था, ‘अगर मैं सच में ऐसी होती, तो लोग मुझे काम से निकाल देते. मुझे नहीं पता कि प्रोड्यूसर ने राजामौली को गलत तरीके से यह बताया था कि मैंने ये सारी मांगें रखी थीं या नहीं.’ (Photo Credit: IMDb)

‘मगर पब्लिक में ऐसे इस विषय पर बात करना बिल्कुल सही नहीं था.’ कहते हैं कि श्रीदेवी को बाहुबली का रोल राजमाता शिवगामी का रोल ऑफर हुआ था जिसे बाद में राम्या कृष्णन ने प्ले किया था. (Photo Credit: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 27, 2026, 14:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj