Entertainment

नेपाल की बाढ़ में फंसे बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी, चीन बॉर्डर के पास शूटिंग के बीच बिगड़े हालात

Last Updated:August 27, 2026, 16:16 IST

मशहूर एक्टर खराज मुखर्जी शूटिंग करने नेपाल गए हुए थे, मगर आपदा के बाद वे वहीं फंसे हुए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी प्रतिभा मुखर्जी भी हैं. दोनों सुरक्षित हैं. इसी फिल्म की शूटिंग में एक्टर रजताभ दत्ता भी शामिल थे. हालांकि, उनका काम पहले पूरा हो गया था और वह वहां से पहले ही लौट आए. फिल्म का नाम ‘शिकार’ बताया गया है, जिसमें एक्ट्रेस अपू बिस्वास अहम भूमिका में नजर आएंगी.

ख़बरें फटाफट

नेपाल की बाढ़ में फंसे एक्टर खराज मुखर्जी, शूटिंग के बीच बिगड़े हालातZoomएक्टर फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल गए थे.

नई दिल्ली: बंगाली सिनेमा के मशहूर एक्टर खराज मुखर्जी इन दिनों नेपाल में आई भारी बारिश और बाढ़ के बीच फंसे हुए हैं. वे अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल गए थे लेकिन मौसम खराब होने के कारण शूटिंग का काम प्रभावित हो गया और उनकी वापसी भी तय समय पर नहीं हो पाई. शुरुआत में खराज का परिवार उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिसकी वजह से घरवालों की चिंता बढ़ गई थी. हालांकि, बाद में उनसे बात हो गई और उन्होंने परिवार को बताया कि वह सुरक्षित हैं. अब उनके घर लौटने का इंतजार किया जा रहा है.

खराज के बड़े भाई श्रीराज मुखर्जी ने बताया, ‘खराज 20 अगस्त को नेपाल शूटिंग के लिए गए थे. वहां पहुंचने के बाद लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दो-तीन दिनों तक शूटिंग नहीं हो सकी. खराब मौसम ने पूरी शूटिंग की योजना को बिगाड़ दिया और इसी वजह से खराज तय समय पर वापस नहीं आ पाए. कुछ समय के लिए परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पाया था लेकिन बाद में उनसे बात हो गई. उन्होंने परिवार को बताया कि वह बाढ़ की स्थिति के बीच सुरक्षित हैं. खराज नेपाल के पोखरा से यूपी के गोरखपुर आने की कोशिश करेंगे और वहां से घर लौटेंगे. हम दुआ करते है कि वह जल्द से जल्द ही कोलकाता पहुंच जाएं.’

घरवाले हो रहे चिंतितखराज की भाभी सास्वती ने भी पूरी घटना को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘खराज 20 अगस्त को शूटिंग के लिए नेपाल गए थे और 23 या 24 अगस्त तक वापस आने का प्लान था लेकिन भारी बारिश की वजह से शूटिंग समय पर पूरी नहीं हो सकी. इसके चलते उनकी वापसी की तारीख भी आगे बढ़ गई. नेपाल में बाढ़ की खबरें सामने आने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है. खराज सुरक्षित हैं लेकिन जब तक वह अपने घर वापस नहीं आ जाते, तब तक परिवार की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं होगी.’

दूरदराज इलाके में कर रहे थे शूटिंगखराज मुखर्जी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नेपाल पहुंचे थे. यह शूटिंग नेपाल के रासुवा जिले के एक दूरदराज इलाके में हो रही थी. यह इलाका नेपाल-चीन सीमा के पास स्थित है. शूटिंग के दौरान अचानक भारी बारिश शुरू हो गई. पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा और देखते ही देखते कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई. भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कई इलाकों में सड़कें और पुल प्रभावित हुए. कुछ रास्तों के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई. ऐसे हालात में शूटिंग रोकनी पड़ी और वहां मौजूद कलाकारों और फिल्म की टीम के लिए वापस लौटना भी आसान नहीं रहा. इसी वजह से खराज की वापसी में भी देरी हुई.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 27, 2026, 16:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj