Health

देखने में मोम की तरह मुलायम लेकिन हड्डियों को बना सकता है चट्टान, सप्ताह में 2 दिन भी खा लिए तो कई संकटों से मुक्ति

Last Updated:August 28, 2026, 12:00 IST

5 Health benefits of Zucchini: यह ऐसी सब्जी है जो देखने में मोम की तरह मुलायम दिखती है. इसका नाम है जुकिनी. लेकिन यह खीरा नहीं है. भले ही देखने में खीरे की तरह दिखे. जुकिनी बहुत मुलायम होता है. इसका पल्प खीरे जितना स्वादिष्ट नहीं होगा लेकिन इसके फायदे बेमिसाल है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व है जो हमारे ऑवरऑल हेल्थ के लिए संजीवनी से कम नहीं है. अगर सप्ताह में दो दिन भी जुकिनी का सेवन किया जाए तो यह हमारे लिए सुपरफूड से कम साबित नहीं होगा.देखने में मोम की तरह मुलायम लेकिन हड्डियों को बना सकता है चट्टान Zoomजुकिनी के फायदे.

5 benefits of Zucchini: जुकिनी देखने में खीरे जैसी होती है लेकिन यह खीरा नहीं है. यह अलग तरह की सब्जी है जिसे आप सलाद बनाकर खा सकते हैं. जुकिनी देखने में जितना मुलायम होती है उतना ही अधिक यह हमारी हड्डियों के लिए ताकतवर होती है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक एक जुकिनी में 1 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम कार्बोहाइड्रैट, 1 ग्राम प्रोटीन, 1 ग्राम हेल्दी फैट होता है. इसमें विटामिन सी, इसके लिए इसमें मैग्नीशियम, विटामिन के, पोटैशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, विटामिन बी 6, आयरन, जिंक जैसे कई तरह के तत्व होते हैं. इसमें सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है. एक जुकिनी से 17 कैलोरी ऊर्जा मिल सकती है. एक जुकिनी 8 इंच तक लंबी होती है. जुकिनी को तोरई प्रजाति का ही एक रूप माना जाता है. सबसे खास बात यह है कि इसमें कैलोरी काफी कम और पानी, फाइबर, विटामिन सी और कैल्शियम ज्यादा होता है. यह हड्डियों के लिए तो है ही यह पाचन तंत्र के लिए भी बहुत शानदार सब्जी है. आइए इसके अन्य फायदों के बारे में जानते हैं.

जुकिनी के 5 फायदे

हड्डियों के लिए डबल डोज : हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम के साथ-साथ, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट, फॉस्फोरस जैसे तत्वों की भी आवश्यकता होती है. जुकिनी में ये सारे तत्व मौजूद होते हैं. जुकिनी में प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन के भी खूब मौजूद रहता है. विटामिन के और कैल्शियम जैसे तत्वों की प्रचूरता के कारण जुकिनी से हड्डियों को फौलाद बनाया जा सकता है.
हार्ट के लिए भी फायदेमंद : जुकिनी हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. क्योंकि इसमें पोटैशियम की प्रचूर मात्रा होती है. पोटैशियम के अलावा जुकिनी में मैगनीज और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं. पोटैशियम खून की नलियों को चौड़ा करने में मदद करता है. ये सभी तत्व हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त है. इसलिए जुकिनी का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है. पबमेड सेंट्रल जर्नल की रिसर्च के अनुसार जुकिनी हार्ट की आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल को चिपकने से बचाने में मदद करती है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल एलडीएल कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल एचडीएल बढ़ती है.
शुगर भी होगा कंट्रोल : जिसे शुगर की बीमारी है उसके लिए कार्बोहाइड्रैट वाले तत्व नुकसानदेह होता है. जुकिनी में कार्बोहाइड्रैट न के बराबर होता है. वहीं जुकिनी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. जिस चीज में फाइबर की मात्रा अधिक हो वह पेट में कार्बोहाइड्रैट को जल्दी पचने नहीं देता है जिसकी वजह शुगर अचानक खून में नहीं पहुंचती. यही कारण है कि शुगर के मरीजों को रोज जुकिनी का सेवन सलाद के रूप में करना चाहिए.
पाचनतंत्र को मजबूत करता : आजकल ज्यादातर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं. कोई कब्ज से परेशान रहता है तो कोई अपच से परेशान रहता है. जुकिनी में प्रचूर मात्रा में फाइबर होता है. खास बात यह कि इसमें सॉल्यूबल फाइबर होता है जो स्टूल के कंटेंट को बनाने में मदद करता है और इसे हार्ड बनाने से रोकता है. इसलिए जुकिनी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत कर पेट को अंदर से साफ करता है.
आंखों की रोशनी बेहतर: जी हां, जुकिनी का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी सही रहती है. जुकिनी में बीटा कैरोटिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं. बीटा कैरोटीन विटामिन ए में बदल जाता है. यह आंखों की रेटिना के लिए पोषक तत्व का काम करता है. इससे आंखों की रोशनी तेज करने के मदद मिल सकती है.
वजन भी कम करता : जुकिनी का सेवन करने से वजन पर भी लगाम लगाया जा सकता है. इसमें बहुत कम कैलोरी होती है. वहीं इसमें सॉल्यूबल फाइबर होता है जो पाचन को स्लो कर देता है. इससे पेट को बहुत देर तक भूख का एहसास कम होती है.

About the AuthorLakshmi Narayan

मीडिया में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता के हर विधा में माहिर हैं. भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांपने की अद्भुत कला उनके अंदर समाहि…

और पढ़ेंFirst Published :

August 28, 2026, 12:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj