kantola | kantola vegetable | kantola Sabji | बाजार में 200 रुपये किलो मिलती है वजन कम करने वाली ये सब्जी, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को करता कंट्रोल

Last Updated:August 28, 2026, 16:58 IST
कंटोला पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी मानी जाती है. इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. नियमित रूप से संतुलित मात्रा में कंटोला खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है.
बरसात का मौसम आते ही बाजार में कई तरह की हरी सब्जियों की आवक बढ़ जाती है. इन्हीं सब्जियों में एक ऐसी सब्जी भी शामिल है, जो आकार में छोटी, हरे रंग की और ऊपर से कांटेदार दिखाई देती है, इसे कंटोला, ककोड़ा, ककौड़ा या स्पाइन गॉर्ड के नाम से जाना जाता है. यह सब्जी खासतौर पर बारिश के मौसम में बाजार में अधिक दिखाई देती है, मगर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मारी जाती है, जिस कारण बाजारों में अधिक डिमांड रहती है.
इन दिनों बाजार में कंटोला व कटीले परवल खूब बिक रहे हैं, लेकिन गर्म और उमस भरे मौसम के कारण यह सब्जी जल्दी पकने लगती है. कई बार बाहर से देखने पर कंटोला हरा और ताजा दिखाई देता है. काटने के बाद अंदर से पीला या अधिक पका हुआ निकलता है. ऐसे कंटोले की सब्जी का स्वाद उतना अच्छा नहीं रहता है. यही वजह है कि खरीदारी के दौरान सिर्फ उसका रंग देखकर कंटोला नहीं खरीदना चाहिए. कच्चे और ताजे कंटोले की पहचान के लिए उसके रंग, आकार, कांटों और मजबूती पर ध्यान देना चाहिए.
कंटोला को पोषक सब्जियों में शामिल किया जाता है. इसमें प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह कम कैलोरी वाली सब्जी मानी जाती है. डायबिटीज के मरीज, कैल्शियम की कमी या फिर जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ होता है, उन्हें कटीले परवल की सब्जी जरूर खानी चाहिए. बाजार में इन दिनों कंटोला खूब बिक रहा है. बाजारों में इस समय 100 रुपए से लेकर 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है.
Add as Preferred Source on Google
ककोड़ा की बेल अक्सर जंगलों, झाड़ियों और खेतों के आसपास अपने आप उग आती है. वहीं किसान इसकी खेती भी बरसात के मौसम में करते हैं. बरसात के मौसम में इसकी बेल पर ककोड़े लगने शुरू हो जाते हैं, जिनकी सब्जी बनाकर खाई जाती है. ककोड़ा स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसमें फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
ककोड़ा की बेल अक्सर जंगलों, झाड़ियों और खेतों के आसपास अपने आप उग आती है. वहीं किसान इसकी खेती भी बरसात के मौसम में करते हैं. बरसात के मौसम में इसकी बेल पर ककोड़े लगने शुरू हो जाते हैं, जिनकी सब्जी बनाकर खाई जाती है. ककोड़ा स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसमें फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
बरसात के मौसम में मिलने वाला कंटोला स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी माना जाता है. इसमें विटामिन सी समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, नियमित और संतुलित मात्रा में कंटोला को भोजन में शामिल करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं. बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम जरूरी होता है. ऐसे में हरी सब्जियों के साथ कंटोला भी आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है.
आयुर्वेदिक डॉ. सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरी सब्जी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. ऐसे में कंटोला का सेवन करने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं. सीमित मात्रा में इसे आहार के रूप में खा सकते हैं. पाचन तंत्र मजबूत रहता है, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 28, 2026, 16:56 IST



