मामा-भांजे को कुचला, गुस्साई भीड़ ने ट्रेलर फूंका

Last Updated:August 30, 2026, 10:58 IST
Sikar News: सीकर के रायपुर पाटन में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया. हादसे में 12 वर्षीय मयंक मीणा और उसके मामा सुनील मीणा गंभीर घायल हो गए, जबकि सुनील का एक पैर कटकर अलग हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर में आग लगा दी.
सीकर. जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के रायपुर पाटन में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. शराब ठेके के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मामा-भांजे को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 12 वर्षीय मयंक मीणा और उसके मामा सुनील मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि सुनील मीणा का एक पैर कटकर अलग हो गया.जानकारी के अनुसार, मामा-भांजा बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान शराब ठेके के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रेलर के टायरों में फंस गई, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए. गंभीर हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर में आग लगा दी. देखते ही देखते ट्रेलर धू-धू कर जलने लगा। मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया.
पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चाघटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इसके साथ ही दमकल की टीम को भी बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी जुटाई और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी. घायलों को तत्काल नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है. हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील मीणा की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं.
खनन क्षेत्र के भारी वाहनों की रफ्तार पर सवालहादसे के बाद ग्रामीणों ने खनन क्षेत्र से निकलने वाले ट्रेलर और डंपरों की तेज रफ्तार पर गंभीर सवाल उठाए. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की. हादसे के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Sikar,Rajasthan
First Published :
August 30, 2026, 10:58 IST



