National

Weekly Horoscope 31 August to 6 September 2026 Saptahik Rashifal | कृष्ण जन्माष्टमी साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: धनु समेत 6 राशियों के

Weekly Horoscope 31 August to 6 September 2026: सितंबर का पहला सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए परेशानी वाला रह सकता है. इस सप्ताह कजरी तीज और कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. कृष्ण जन्माष्टमी के इस सप्ताह शुक्र तुला राशि में तो बुध कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं. राशियों के साथ ग्रह इस सप्ताह गुरु आश्लेषा नक्षत्र के दूसरे चरण में तो बुध उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ग्रह-नक्षत्र के साथ इस सप्ताह गुरु के उच्च राशि में होने से हंसराज योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा वृष, तुला, धनु समेत 6 राशियों को मिलने वाला है. वहीं मेष, कर्क, सिंह समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं सितंबर का पहला सप्ताह 31 अगस्त से 6 सितंबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Mesh Weekly Rashifal)सितंबर का पहले सप्ताह की शुरुआत मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाली है. क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. इसलिए नौकरी कर रहे जातकों को ऑफिस में थोड़ी परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से छोड़ी परेशानी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कृष्ण जन्माष्टमी की वजह से घर का माहौल धार्मिक रहेगा. लव रिलेशनशिप के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहनेवाला है. आसपास की किसी यात्रा के योग बन सकते है. घरेलू खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है, जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में सुखों में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आपकी राशि के स्वामी शु्क्र इस सप्ताह गोचर करने वाले हैं, जिससे आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य इस सप्ताह पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं. नौकरी तथा व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन किसी भी कार्य को जल्दबाजी से करने से बचें. पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा और पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है. यह सप्ताह विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत अच्छा जाएगा. कृष्ण जन्माष्टमी की वजह से धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें. मन ना होने पर भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Mithun Weekly Rashifal)मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का पहला सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी-बुखार जैसी स्थिति बन सकती है इसलिए अपने साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखें. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में वार्तालाप करते समय शब्दों का ध्यान रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं. इस सप्ताह किसी के भी साथ धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. बुजुर्ग लोगों और सरकारी कार्यों में अड़चन आ सकती है

कर्क साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Kark Weekly Rashifal)कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का पहला सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है. लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा, किसी भी तरह की गलतफहमी से रिलेशनशिप में दरार आ सकता है. कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आपके मन को शांति देगा. नौकरी कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों का साथ ना मिलने से मन खिन्न हो सकता है. इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देना पड़ सकता है. पति पत्नी और व्यापारिक साझेदारों के सप्ताह के मध्य मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से मन परेशान हो सकता है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Singh Weekly Rashifal)सिंह राशि वालों को सितंबर के पहले सप्ताह कई मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं. अगर आप इस सप्ताह कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपने सामान और सेहत का ध्यान रखें. सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य से संबंधित कोई विकार परेशान कर सकता है. साथ ही खर्चो में वृद्धि से आर्थिक पक्ष कमजोर बन सकता है इसलिए फिजूल के खर्चों से बचें. कार्य के सिलसिले में व्यर्थ की भागदौड़ परेशान कर सकती है.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Kanya Weekly Rashifal)कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का पहला सप्ताह फलदायक रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सक्ष्म होंगे और लाभ की स्थिति बनी रहेगी. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे. अचानक कोई लाभ होने से मन खुश होगा और किसे से अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा और कृष्ण जन्माष्टमी पर धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. नौकरी व व्यापार करने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है.

तुला साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Tula Weekly Rashifal)तुला राशि वाले सितंबर के पहले सप्ताह की शुरुआत से ही अटके हुए कार्यों में गति देने के लिए ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. बिजनेस में चल रही परेशानियां इस सप्ताह कम होती जाएंगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. कृष्ण जन्माष्टमी की वजह से घर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम हो सकता है और शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह फिट नजर आएंगे. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह के मध्य में वापस आने के योग बन रहे हैं. परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर का पहला सप्ताह अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार आएगा और बैंकों तथा किसी पालिसी से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा और कई नए प्रोजेक्ट पर काम करने के अवसर भी मिलेंगे. खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा होगा और अचानक लाभ की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि फिजूल के खर्चों से दूर रहें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. भाइयों का साथ देंगे तथा उनके कार्यों में मदद भी करेंगे.

धनु साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)धनु राशि वालों को सितंबर के पहले सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति में वृद्धि के योग बन रहे हैं और पूजा पाठ में ध्यान भी बढ़ सकता है. नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्राप्त होगी और किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. जन्माष्टमी की वजह से धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा. इस सप्ताह किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी और यात्राएं लाभकारी सिद्ध होगी. धनु राशि वालों को इस सप्ताह माताजी से पूरा साथ मिलेगा और उनकी सलाह से कई अधूरे कार्य पूरे भी होंगे.

मकर साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Makar Weekly Rashifal)मकर राशि वालों को सितंबर के पहले सप्ताह मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. इस सप्ताह यात्राओं के बन रहे हैं, जो शारीरिक और मानसिक रूप से थकाने वाली हो सकती है. व्यर्थ के वार्तालाप से दूर रहें अन्यथा मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. पति पत्नी तथा संतान के मध्य तालमेल बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. भावनाओं में बहकर कोई भी कार्य ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर का पहला सप्ताह कई कार्यों में व्यस्त रहने वाला है. रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को सफलता प्राप्त हो सकता है. आपका पराक्रम और आत्मविश्वास बड़ा चढ़ा रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में उत्तम समय व्यतीत करेंगे और किसी दूसरी कंपनी में अप्लाई भी कर सकते हैं. कृष्ण जन्माष्टमी की वजह से धार्मिक यात्रा के योग बन सकते है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें थकावट तथा सिरदर्द की परेशानी हो सकती है. किसी के द्वारा दिया गया व्यापारिक सुझाव आपको फायदा दे सकता है.

मीन साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (Meen Weekly Rashifal)मीन राशि वालों के लिए सितंबर का पहला सप्ताह स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है और माता की तबीयत भी बिगड़ सकती है. पेट से संबंधित कोई विकार उत्पन्न हो सकता है, जिसकी वजह से परेशान हो सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अवरोध आ सकते हैं. इस राशि के नौकरी करने वाले जातक ऑफिस में अपने काम से काम रखें अन्यथा फिजूल के मामलों में फंस सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो इस सप्ताह अपने आपको फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं, जिसकी वजह से रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj