Health

रोज अलसी खाने से शरीर को मिल सकते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका और सावधानियां

Last Updated:September 08, 2026, 07:12 IST

अलसी के छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं. रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार अलसी में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो पाचन तंत्र और हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकता है. फाइबर वजन नियंत्रित करने और कब्ज से बचाव में भी मदद कर सकता है. हालांकि अलसी का सेवन सीमित मात्रा में करें और ज्यादा सेवन से बचें. गंभीर बीमारी, गर्भावस्था या नियमित दवाओं के दौरान डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

रायबरेली: आजकल लोग सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों को शामिल कर रहे है. इन्हीं में एक नाम अलसी के बीज का भी है. आकार में छोटे दिखने वाले अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते है. आयुर्वेद में भी अलसी का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है. इसमें फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते है. हालांकि इसका सेवन हमेशा सही मात्रा और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार करना चाहिए.

रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय ) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि अलसी के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. नियमित रूप से संतुलित मात्रा में अलसी का सेवन करने से पेट साफ रखने और कब्ज जैसी समस्या से बचाव में सहायता मिल सकती है. इसे पीसकर या भूनकर खाने से कई लोग अपनी डाइट में आसानी से शामिल करते है.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 

स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है. संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के साथ अलसी को डाइट में शामिल करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि दिल से जुड़ी बीमारी या किसी अन्य गंभीर समस्या से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए.

वजन नियंत्रित करने में मिल सकती है मदद

जो लोग वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं, उनके लिए भी अलसी उपयोगी हो सकती है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम हो सकती है. लेकिन केवल अलसी खाने से वजन कम नहीं होता. इसके साथ संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम भी जरूरी है.

त्वचा और शरीर के लिए भी उपयोगी 

अलसी में मौजूद पोषक तत्व शरीर की सामान्य सेहत को बनाए रखने में सहायक हो सकते है. कई लोग इसे त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद मानते है. अलसी के बीज को पानी, दही, सलाद या अन्य खाद्य पदार्थों के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है.

सेवन करते समय रखें सावधानी 

अलसी का जरूरत से ज्यादा सेवन पेट से जुड़ी परेशानी पैदा कर सकता है. इसलिए इसकी मात्रा सीमित रखें और पर्याप्त पानी पिएं. गर्भवती महिलाओं, किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों या नियमित दवाएं लेने वालों को इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या आयुष विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Rae Bareli,Rae Bareli,Uttar Pradesh

First Published :

September 08, 2026, 07:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj