Sports

वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली 5 जोड़ियां, 19 साल का विश्व कीर्तिमान आज भी कायम

Last Updated:September 08, 2026, 08:01 IST

5 most century partnership in odi history: वनडे क्रिकेट के इतिहास में शतकीय साझेदारियां सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि दो बल्लेबाजों के बीच के अटूट भरोसे की गवाही देती हैं. सचिन-गांगुली की शतकीय साझेदारियों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से लेकर विराट-रोहित, दिलशान-संगकारा, धवन-रोहित और गिलक्रिस्ट-हेडन की विस्फोटक जोड़ियों तक, इन दिग्गजों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन तालमेल के दम पर न केवल अपनी टीमों को ऐतिहासिक जीत दिलाई, बल्कि मैदान पर कई नए कीर्तिमान स्थापित किए.वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली 5 जोड़ियांZoomवनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली पांच जोड़ियां.

नई दिल्ली. बात उस दौर की है. जब एक छोर पर बल्ला थामे सौरव गांगुली खड़े होते थे और दूसरे छोर पर सचिन तेंदुलकर. जब ये दोनों मैदान पर उतरते, तो विरोधी गेंदबाजों के चेहरे की रंगत उड़ जाती थी. 1992 से 2007 के उस स्वर्णिम युग में इस भारतीय जोड़ी ने मिलकर पारियों का ऐसा ताना-बाना बुना, जो आज भी वनडे क्रिकेट के इतिहास में दर्ज है. 176 पारियों में साथ बल्लेबाजी करते हुए तीन बार नाबाद लौटने वाले इन दो दिग्गजों ने कुल 8,227 रन जोड़े. इस दौरान इनका औसत 47.55 का रहा और इन्होंने 258 रनों की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी भी बनाई. लेकिन इनकी महानता की सबसे बड़ी गवाही वह 26 शतकीय और 29 अर्धशतकीय साझेदारियां देती हैं, जिन्होंने इस जोड़ी को शतकीय साझेदारियों के मामले में दुनिया का निर्विवाद बादशाह बना दिया.

वक्त बदला, दौर बदला और भारतीय क्रिकेट को दो और ऐसे नायकों की जोड़ी मिली, जिन्होंने मैदान पर आते ही विपक्षी टीमों की रणनीतियों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया. विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) . 2010 से शुरू हुआ यह सफर क्रिकेट के मॉडर्न एरा की सबसे खतरनाक जोड़ियों में गिना जाने लगा. दोनों ने 104 पारियों में क्रीज साझा की, जिनमें 6 बार वे नाबाद रहे और 59.10 के शानदार औसत से 5,792 रन बना डाले. 246 रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी के साथ विराट और रोहित ने मिलकर 21 बार शतकीय और 18 बार अर्धशतकीय साझेदारी का आंकड़ा छुआ. जब भी ये दोनों साथ होते, तो ऐसा लगता मानो रन बनाना दुनिया का सबसे आसान काम हो.

वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली पांच जोड़ियां.

श्रीलंकाई कलात्मकता और आक्रामकता दिलशान-संगकारा की जोड़ीलेकिन यह कहानी सिर्फ भारतीय जोड़ियों तक सीमित नहीं थी. श्रीलंका के दो महान बल्लेबाजों तिलकरत्ने दिलशान (Tilakratne Dilshan) और कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) ने भी अपनी कलात्मकता और आक्रामकता के मेल से इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया. 2000 से 2015 के बीच इस श्रीलंकाई जोड़ी ने 108 पारियों में साथ खेलकर 6 बार नाबाद रहते हुए 5,475 रन बनाए. 53.67 के बेहतरीन औसत और 210 रनों की नाबाद सर्वश्रेष्ठ साझेदारी के साथ इस जोड़ी के नाम 20 शतकीय और 19 अर्धशतकीय साझेदारियां दर्ज हुईं. दिलशान का बेबाक अंदाज और संगकारा की क्लासिक बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों को सालों तक मंत्रमुग्ध रखा.

‘गब्बर’ और ‘हिटमैन’ का तहलकाफिर दौर आया उस जोड़ी का, जिसने मॉडर्न भारतीय क्रिकेट को सीमित ओवरों में नई आक्रामकता दी. शिखर धवन (Shikhar Dhwan) और रोहित शर्मा. ‘गब्बर’ और ‘हिटमैन’ की इस सलामी जोड़ी ने 2011 से 2022 के बीच विपक्षी गेंदबाजों के धागे खोल दिए. 117 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए और 2 बार नाबाद लौटते हुए इस जोड़ी ने 45.15 के औसत से 5,193 रन बनाए. 210 रनों की अपनी सर्वोच्च साझेदारी के दम पर उन्होंने भारत को दर्जनों मुकाबलों में मजबूत शुरुआत दी. धवन और रोहित की इस जुगलबंदी ने 18 बार शतकीय और 15 बार अर्धशतकीय पारियों का गवाह बनने का गौरव हासिल किया.

गिलक्रिस्ट-हेडन की जोड़ी कंगारू टीम का खौफनाक तूफानअगर बात आक्रामकता और मैदान पर तबाही मचाने की हो, तो ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज कैसे पीछे रह सकते थे. एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) और मैथ्यू हेडन (Mathew Hayden) की वह जोड़ी, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को अकेले दम पर ध्वस्त करने की ताकत रखती थी. 2000 से 2008 के बीच कंगारू टीम की जीत का मुख्य आधार रही इस जोड़ी ने 117 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 5,409 रन कूटे. 47.44 के औसत और 172 रनों की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी के साथ इन्होंने 16 शतकीय और 29 अर्धशतकीय साझेदारियां निभाईं. गिलक्रिस्ट की बेपरवाह आक्रामकता और हेडन की विशालकाय मौजूदगी ने विरोधी टीमों के मन में ऐसा खौफ भरा, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 08, 2026, 08:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj