कौन हैं मांचू विष्णु की पत्नी विरानिका? मोहन बाबू की बहू का है खास बैकग्राउंड, उपासना-स्नेहा रेड्डी से नहीं हैं कम

Last Updated:September 10, 2026, 07:54 IST
फिल्मी परिवारों से आने वाली स्टार वाइफ की चर्चा अक्सर उनके पति के नाम तक सिमट जाती है, लेकिन कुछ कहानियां इससे कहीं आगे की होती हैं. मांचू विष्णु की पत्नी विरानिका की जिंदगी भी ऐसी ही है, जिसके कई पहलू शायद ही सुर्खियों में आए हों. शादी के बाद वह सिर्फ परिवार और ग्लैमर तक सीमित नहीं रहीं. उनके नाम के साथ कुछ ऐसे कनेक्शन जुड़े हैं, जो उन्हें बाकी स्टार वाइफ से अलग बनाते हैं. आखिर कौन हैं विरानिका और क्यों है उनका बैकग्राउंड इतना खास?
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा में मांचू परिवार किसी पहचान का मोहताज नहीं है. दिग्गज एक्टर मोहन बाबू के बेटे मांचू विष्णु ने भी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है. हालांकि, आज हम उनकी फिल्मों की नहीं, बल्कि उनकी पत्नी विरानिका मांचू की बात कर रहे हैं. विरानिका की पहचान सिर्फ एक स्टार वाइफ तक सीमित नहीं है. उनका परिवार राजनीति और कारोबार से भी जुड़ा रहा है. यही वजह है कि उनकी शादी के वक्त फिल्मी सितारों के साथ-साथ राजनीतिक जगत के बड़े नामों की मौजूदगी भी चर्चा में रही थी. फाइल फोटो
सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इन दिनों मंचू विष्णु की पत्नी विरानिका के बैकग्राउंड को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. टॉलीवुड में राम चरण की पत्नी उपासना और अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी के बैकग्राउंड को बेहद प्रभावशाली माना जाता है, लेकिन विरानिका का पॉलिटिकल और बिजनेस बैकग्राउंड भी उनसे किसी मायने में कम नहीं है. फोटो साभार-@viranica/Instagram
रिपोर्ट्स की मानें तो विरानिका रेड्डी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता वाई.एस. राजशेखर रेड्डी (YSR) की भतीजी हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें वाईएसआर की भतीजी और वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की कजिन हैं. उनका रिश्ता आंध्र प्रदेश के एक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से रहा है. 2019 में विरानिका के परिवार के साथ YS विवेकानंद रेड्डी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मांचू परिवार की तस्वीरें भी सामने आई थीं. विरानिका के पिता वाई. एस. सुधीकर रेड्डी और मां विद्या रेड्डी हैं. फोटो साभार-@viranica/Instagram
Add as Preferred Source on Google
साल 2009 में जब मंचू विष्णु और विरानिका की शादी हुई, तब यह शादी टॉलीवुड और भारतीय राजनीति दोनों के लिए एक ऐतिहासिक इवेंट बन गई थी. इस शाही शादी में वाई. एस. राजशेखर रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू जैसे दिग्गज नेताओं के अलावा सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी. फाइल फोटो
इस शादी से उनके चार बच्चे हैं. 2011 में दोनों जुड़वां बेटियों अरियाना और विवियाना के माता-पिता बने. इसके बाद 2018 में बेटे अवराम और 2019 में बेटी के जन्म के साथ उनका परिवार चार बच्चों का हो गया. फोटो साभार-@viranica/Instagram
मांचू विष्णु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विरानिका से उनकी मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी और दोनों के बीच जल्द ही नजदीकियां बढ़ गई थीं. बाद में दोनों ने शादी कर ली. फोटो साभार-@viranica/Instagram
विरानिका की अपनी पहचान एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर भी है. उन्होंने ‘द केक रुम’ नाम से प्रीमियम केक और डेजर्ट ब्रांड शुरू किया. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी. यहां कस्टम केक, ब्राउनी, कपकेक, चीजकेक, मैकरॉन और दूसरे डेजर्ट तैयार किए जाते हैं. फोटो साभार-@viranica/Instagram
‘Indulge’ से बातचीत में विरानिका ने बताया था कि वह डिजाइनर केक और कस्टम डेजर्ट को लेकर खुद क्रिएटिव प्रोसेस में शामिल रहती हैं. उनका ब्रांड हैदराबाद में कॉरपोरेट्स और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के बीच भी फेमस रहा है. फोटो साभार-@viranica/Instagram
विरानिका का फैशन से भी गहरा जुड़ाव है. Maison Ava की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, वह इसकी फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं. उन्होंने ज्वेलरी डिजाइन, जेमोलॉजी और फैशन मार्केटिंग की पढ़ाई की और बाद में अपने डिजाइनिंग पैशन को बिजनेस में बदला. इस तरह विरानिका की कहानी सिर्फ एक फिल्मी परिवार में शादी तक सीमित नहीं है. एक तरफ उनका रिश्ता प्रभावशाली YSR परिवार से है, तो दूसरी तरफ उन्होंने खुद बेकिंग और फैशन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. फाइल फोटो
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 10, 2026, 07:54 IST



