World

कौन हैं ये लोग… कहां से आते हैं? थार-फॉर्च्यूनर वालों की लगी कतार, डीएम के सामने ली ये शपथ

Last Updated:September 10, 2026, 15:12 IST

कौन हैं ये लोग और आखिर कहां से आते हैं? दमन में थार और फॉर्च्यूनर की लंबी कतार देखकर हर किसी की नजर ठहर गई. लेकिन इन गाड़ियों के जमा होने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. कौन हैं ये लोग… कहां से आते हैं? थार-फॉर्च्यूनर वालों की लगी कतार, ली ये शपथZoomथार-फॉर्च्यूनर मालिकों ने ली शपथ

थार और फॉर्च्यूनर मालिकों का डर कितना ज्यादा है? इसका अंदाजा दमन के इस दृश्य को देख के लगाया जा सकता. लंबी कतारों में खड़ी चमचमाती थार और फॉर्च्यूनर. यहां जिला प्रशासन ने इन सबके मालिकों को एक जगह इकट्ठा करके उनसे सार्वजनिक तौर पर सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ दिलाई.

दरअसल, सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग को लेकर प्रशासन ने सख्त संदेश देने की कोशिश की. दमन के डीएम ने मालिकों से साफ तौर पर कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है. उनसे यह भी संकल्प लिया गया कि वे अपनी गाड़ियों को तय स्पीड लिमिट के भीतर ही चलाएंगे.

क्यों उठ रहा सवाल?

Thar और Fortuner जैसी बड़ी SUVs सड़क पर अपने दमदार लुक और पावर के लिए जानी जाती हैं. लेकिन यही वजह है कि इनके चालकों की ड्राइविंग को लेकर कई बार सवाल भी उठते रहे हैं. ऐसे में Daman प्रशासन ने इस बार सीधे SUV मालिकों को ही सड़क सुरक्षा का संदेश देने का फैसला किया. यहां देखें वीडियो…

View this post on Instagram

पैदल यात्रियों को देना होगा रास्ता

सिर्फ स्पीड लिमिट ही नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों के अधिकार को लेकर भी वाहन मालिकों को शपथ दिलाई गई. उनसे कहा गया कि जहां पैदल यात्री को पहले रास्ता देने का नियम है, वहां वे अपने वाहन को रोकेंगे और सुरक्षित तरीके से उन्हें सड़क पार करने देंगे.

इस पूरी पहल का मकसद यही संदेश देना था कि गाड़ी चाहे Thar हो या Fortuner, सड़क पर नियम सबसे ऊपर हैं. बड़ी SUV चलाने का मतलब यह नहीं कि ड्राइवर को सड़क पर किसी और की सुरक्षा नजरअंदाज करने की छूट मिल जाती है.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़

इस पूरे शपथ समारोह का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के पोस्ट होते ही लोग जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा ‘प्राइवेट बस और ऑटो ड्राइवरों के लिए भी जरूरी है.’  एक यूजर्स ने मजाकिए अंदाज में कहा कि ‘कलेक्टर जी ने सभा बुलाई है… सभी लोग सभा में पहुंचे.’ दमन प्रशासन की इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है. सवाल यही है कि आखिर Thar और Fortuner को लेकर ऐसा क्या डर पैदा हुआ कि DM को खुद SUV मालिकों से Safe Driving की शपथ दिलानी पड़ी?

About the AuthorHarshita Patel

Harshita Patel is working with Hindi (hindi..com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ेंLocation :

Delhi Cantonment,New Delhi,Delhi

First Published :

September 10, 2026, 12:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj