National

Smart Home Buying : खरीदने जा रहे 1 करोड़ का घर, स्मार्ट कैलकुलेशन से समझें कितना देना चाहिए डाउन पेमेंट

Last Updated:September 10, 2026, 19:02 IST

Smart Home Buying Calculation : आप भी मकान खरीदने जा रहे और डाउन पेमेंट को लेकर कंफ्यूजन है तो कुछ टिप्स के जरिये आप आसानी से समझ सकते हैं कि कितना पैसा डाउन पेमेंट देना सही रहेगा. इससे न तो आपकी पूरी सेविंग खत्म होगी और न ही आपके ऊपर ईएमआई का ज्यादा बोझ आएगा.1 करोड़ का घर खरीदने के लिए कितना डाउन पेमेंट देना सही, समझें कैलकुलेशनZoomहोम लोन और डाउन पेमेंट का संतुलन होना जरूरी है.

नई दिल्ली. घर खरीदना तो हर किसी का सपना होता है. इसके लिए वर्षों की प्लानिंग और इंतजार लगता और जब यह पैसों का इंतजाम करके आप घर खरीदने निकलते हैं तो ज्यादातर लोग इतने उत्साहित होते हैं कि उनसे कुछ गलतियां भी हो जाती हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा चूक होम लोन को लेकर होती है. बैंक आपसे कई तरह के चार्ज और ज्यादा ब्याज वसूलने की पूरी कोशिश करते हैं. कुछ लोग यह भी नहीं समझ पाते कि उन्हें होम लोन लेते समय कितना पैसा डाउन पेमेंट करना चाहिए. घर खरीदने का स्मार्ट तरीका तभी कामयाब होता है, जब आप कम ईएमआई के बोझ के साथ लोन लेते हैं और उसे सही तरीके से बिना बोझ के चुका देते हैं. अगर आप 1 करोड़ रुपये का घर खरीदने जा रहे तो यह समझना बेहतर होगा कि डाउन पेमेंट कितना होना चाहिए.

यह बात तो सभी को पता है कि आप जितना ज्यादा डाउन पेमेंट देंगे, लोन का बोझ उतना ही कम हो जाएगा. लेकिन, इससे एक समस्या यह भी पैदा हो सकती है कि आपकी सारी सेविंग अगर डाउन पेमेंट में चली जाती है तो भविष्य के लिए आपके पास पैसे नहीं बचेंगे. लिहाजा अपने डाउन पेमेंट को तय करने से पहले ईएमआई का बोझ और हर महीने की कमाई का सही से आकलन करना बेहतर होगा. अगर आप ज्यादा पैसे डाउन पेमेंट में देते हैं तो नकदी पूरी तरह खत्म हो जाएगी, इससे आने वाले समय के लिए आपके पास पैसे नहीं होंगे. यही वजह है कि ज्यादा डाउन पेमेंट देना भी बुद्धिमानी नहीं है और आपको सही संतुलन बनाना होगा.

20 फीसदी है डेडलाइनएक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप होम लोन लेने जा रहे तो 20 मकान की कीमत का 20 फीसदी डाउन पेमेंट देना शुरुआती प्वाइंट हो सकता है. इसका मतलब है कि अगर आपके मकान की कीमत 1 करोड़ है तो आप 20 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर बाकी रकम होम लोन में ले सकते हैं. हालांकि, आपको यह समझना होगा कि जितना ज्यादा लोन आप लेंगे, भविष्य में ईएमआई का बोझ भी उतना ही ज्यादा रहेगा.

ईएमआई घटाना कितना सहीअगर आप यह सोचें अपनी सारी सेविंग लगाकर डाउन पेमेंट कर दें और होम लोन की ईएमआई को कम रखें तो भी यह सही फैसला नहीं होगा. इससे आपकी सेविंग खत्म हो जाएगी और इमरजेंसी के लिए पैसे नहीं बचेंगे. बेहतर होगा कि आप अपने डाउन पेमेाट की रकम को 20 से बढ़ाकर 30 या 40 फीसदी कर सकते हैं. मतलब आपके पास जो भी सेविंग है, अगर उससे 20 फीसदी डाउन पेमेंट से ज्यादा जो भी रकम बचती है तो उसका आधा पैसा आप और डाउन पेमेंट में डाल सकते हैं. मसलन, अगर आपके पास 40 लाख का कैश है तो आप 30 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर बाकी 70 लाख का होम लोन ले लें. इससे आपके पास 10 लाख की सेविंग भविष्य के लिए बचेगी.

ईएमआई का कितना बोझ सहीनिवेश एक्सपर्ट का मानना है कि डाउन पेमेंट और ईएमआई के बीच तालमेल बैठाने के लिए आपको बैंक से ब्याज आदि की जानकारी लेनी चाहिए. मान लीजिए कि आपने 20 लाख डाउन पेमेंट देकर 7.3 फीसदी पर होम लोन लिया है तो 20 साल की ईएमआई 63,600 रुपये आएगी और कुल ब्याज 73 लाख रुपये होगा. इसी तरह, 40 लाख का डाउन पेमेंट देते हैं तो 47,700 रुपये की ईएमआई होगी और कुल ब्याज 55 लाख रुपये रहेगा. इससे आप 20 लाख ज्यादा डाउन पेमेंट देकर ब्याज के रूप में 18 लाख रुपये बचा सकते हैं. साथ ही आपको प्री-पेमेंट भी करना चाहिए. इससे आपका लोन जल्दी खत्म हो जाएगा और भविष्य में ज्यादा ब्याज की बचत भी होगी.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 10, 2026, 18:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj