Entertainment

तमिल एक्टर सोलोमन पप्पैया का निधन, रजनीकांत के साथ CM विजय ने जताया दुख

Last Updated:September 11, 2026, 20:39 IST

Solomon Pappaiah Death: तमिल विद्वान और टेलीविजन पर्सनैलिटी सोलोमन पप्पैया का शुक्रवार 11 सितंबर को 90 साल की उम्र में निधन हो गया. वे डिबेट शो ‘पट्टिमंड्रम’ को होस्ट करने के लिए मशहूर थे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय और रजनीकांत सहित तमाम सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है.

ख़बरें फटाफट

तमिल एक्टर सोलोमन पप्पैया का निधन, रजनीकांत के साथ CM विजय ने जताया दुखZoomसोलोमन पप्पैया ने 90 साल की आयु में ली अंतिम सांस.

नई दिल्ली: मशहूर तमिल स्कॉलर और एक्टर सोलोमन पप्पैया के निधन से तमिलनाडु में शोक की लहर है. उनके निधन पर सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने गहरा दुख जताया है. रजनीकांत ने प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया के निधन पर अपने एक्स अकाउंट के जरिए श्रद्धांजलि दी. रजनीकांत ने तमिल में लिखा, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि महान तमिल विद्वान प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया की आत्मा को शांति मिले. उन्होंने साहित्यिक मंचों को सिर्फ शिक्षित वर्ग तक सीमित नहीं रहने दिया ,बल्कि अपनी खास शैली से उन्हें आम लोगों तक पहुंचाया.’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने भी सोलोमन पप्पैया के निधन पर गहरा दुख जताया.

सीएम विजय ने तमिलनाडु सीएमओ के आधिकारिक एक्स पेज पर लिखा, ‘तमिल विद्वान प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा. उन्होंने मंचों के जरिए दुनिया को तमिल भाषा की महानता और तमिल लोगों की जीवनशैली से परिचित कराया. अपने हास्य से भरे भाषणों, तमिल भाषा पर गहरी पकड़ और सामाजिक दर्शन को बेहद आसान तरीके से लोगों तक पहुंचाने की अपनी क्षमता से एक बड़ी पहचान बनाई.’

सीएम विजय ने जताई संवेदनासीएम विजय ने कहा, ‘प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया ने मंचों को सोचने-विचारने के लिए प्रेरित करने वाले जगह में बदल दिया. फील्ड में उनका योगदान बहुत बड़ा है. उनका जाना तमिल भाषी दुनिया के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती. मैं उनके निधन पर शोक जाहिर करता हूं और उनके परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और तमिल भाषा से प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करता हूं.’ तमिलनाडु भाजपा के पूर्व स्टेट प्रेसीडेंट अन्नामलाई ने भी सोलोमन पप्पैया के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, ‘मंचों के जरिये समाज के उपयोगी विचारों को दुनिया तक पहुंचाने वाले प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया के निधन की खबर दुखद है. मैं सोलोमन पप्पैया के रिश्तेदारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करता हूं. ईश्वर से दुआ करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.’

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 11, 2026, 20:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj