Sports

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी बाहर या संजू सैमसन को मिलेगा मौका? प्लेइंग XI को लेकर टेंशन में कप्तान श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन बढ़ गई है. अय्यर के सामने पहले मैच में ये दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाए या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाए. सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया.

टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है. उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की प्लेइंग इलेवन तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे.

प्रैक्टिस में वैभव से ज्यादा संतुतिलत दिखे संजू सैमसन

शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आये. सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी. यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो.

वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है. अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आयेगी. सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था. लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता.

ईशान किशन नहीं खेले तो मिले दोनों को मौका

अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है. ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी. दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिये अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं.

एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा. तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, हरफनमौला गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं.

स्पिनरों को चुनने में भी कोच गंभीर को लगाना होगा दिमाग

शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा. गंभीर का भरोसा ऑलराउंडरों पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है. यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है. बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे.

टीमें :

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान ), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद .

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj