Sports

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी के पास वीरेंद्र सहवाग से आगे निकलने का मौका, पहले टी20 में कर सकते हैं करिश्मा

होमखेलक्रिकेट

वीरेंद्र सहवाग से आगे निकलेंगे वैभव सूर्यवंशी! पहले टी20 में कर सकते हैं कमाल

Last Updated:September 12, 2026, 15:33 IST

Vaibhav sooryavanshi t20i sixes: वैभव सूर्यवंशी अब तक भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14 छक्के जड़ चुके हैं. अगर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेइंग-11 में उनके मौका मिलता है तो युवा ओपनर तीन छक्के लगाने में कामयाब रहे तो वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सिक्स ठोकने के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल जाएंगे.वीरेंद्र सहवाग से आगे निकलेंगे वैभव सूर्यवंशी! पहले टी20 में कर सकते हैं कमालZoomवैभव सूर्यवंशी के पास वीरेंद्र सहवाग से आगे निकलने का मौका.

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच में सबकी नजरें युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं. 15 साल के वैभव डेब्यू के बाद पहली बार भारत में खेलते नजर आएंगे. भारत में अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में वैभव के पास पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को एक मामले में पीछे छोड़ने का मौका भी होगा. हालांकि, इसके लिए वैभव का प्लेइंग-11 में रहना जरूर है. उनके और संजू सैमसन को लेकर सस्पेंस है कि टीम मैनजमेंट अभिषेक शर्मा के साथ किसे ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपता है.

तीन छक्के लगाकर सहवाग को पीछे छोड़ देंगे वैभवदरअसल, वैभव सूर्यवंशी अगर पहले मैच में खेलते हैं और तीन छक्के लगाने में कामयाब हुए तो वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सिक्स ठोकने के मामले में सहवाग से आगे निकल जाएंगे. वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 19 टी20 मैच खेलते हुए 16 छक्के लगाए. वहीं, वैभव अब तक खेले 6 टी20 में 14 छक्के जड़ चुके हैं.

2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय (टी20 में)वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में भारत के लिए इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. आईपीएल में तहलका मचाने के बाद वैभव अब तक 22 टी20 मैचों में 86 छक्के लगा चुके हैं. इस साल सबसे ज्यादा टी20 छक्के के मामले में वह 5वें स्थान पर हैं. फिन एलन (50 मैच में 100 छक्के), निकोलस पूरन (49 मैच में 99 छक्के), रेयान रिकेलटन (42 मैच में 96 छक्के) और मिचेल मार्श (37 मैच में 95 छक्के) उनसे आगे हैं. खास बात यह यह है कि उनसे आगे जो बल्लेबाज हैं, उनके मुकाबले वैभव ने काफी कम मैच खेले हैं.

भारत में वैभव की पहली सीरीजवैभव सूर्यवंशी की भारत में यह पहली इंटरनेशनल सीरीज है. उन्होंने इसी साल इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया और भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरेनशनल क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर बन गए. वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए दो अर्धशतक जमाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. अब वैभव की नजरें घरेलू सीरीज में तूफानी बैटिंग से तहलका मचाने पर होंगी.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 15:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj