Rajasthan

खेत में घुसी भेड़ें तो भड़का खेत मालिक, ट्रैक्टर से 56 को कुचला, 30 की मौत

Last Updated:September 12, 2026, 22:16 IST

राजस्थान के गोलूवाला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और हैवानियत भरी वारदात सामने आई है. अपनी भेड़ों के साथ खेत के पास से गुजर रहे एक पशुपालक पर खेत मालिक का गुस्सा इस कदर टूटा कि उसने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं. खेत में भेड़ें ले जाने की जरा सी बात पर आगबूला हुए खेत मालिक जितेंद्र ने अपना आपा खो दिया. उसने गुस्से में आकर 56 बेजुबानों पर सीधा तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ा दिया. अपनी आंखों के सामने एक पल में 30 बेजुबानों को दम तोड़ते देख पीड़ित पशुपालक गहरे सदमे में है.खेत में घुसी भेड़ें तो भड़का खेत मालिक, ट्रैक्टर से 56 को कुचला, 30 की मौतZoomप्रतीकात्मक फोटो (Sheeps Reuters Photo)

हनुमानगढ़ के गोलूवाला क्षेत्र के बोलावाली गांव में एक ट्रैक्टर चालक ने 56 भेड़ों को कुचल दिया है. हैरान करने वाली बात है कि इसकी वजह कोई हादसा या चूक नहीं है. ये सब गुस्से में आकर किया है. खेत में भेड़ों के आने से नाराज खेत मालिक ने ट्रैक्टर चलाकर उन्हें कुचल दिया. हादसे में 56 भेड़ें चपेट में आ गईं, जिनमें से 30 की मौके पर ही मौत हो गई.

इस घटना के बाद पशुपालक सदमे में है. मृत भेड़ों के कारण उसे भारी नुकसान हुआ है, जबकि घायल भेड़ों का पशु चिकित्सकों की ओर से इलाज किया जा रहा है.मामले में गोलूवाला पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है.

ये है पूरा मामला

एक पशुपालक अपनी भेड़ों को लेकर खेत के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान खेत में भेड़ें ले जाने की जरा सी बात को लेकर खेत मालिक जितेंद्र और पशुपालक के बीच विवाद शुरू हो गया.

ट्रैक्टर से बेजुबानों को रौंदा

मामूली बात पर आगबबूला हुए खेत मालिक जितेंद्र ने अपना आपा खो दिया. उसने गुस्से में आकर बेजुबान भेड़ों के झुंड पर सीधा तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ा दिया और 56 भेड़ों को बेरहमी से रौंद डाला.

30 भेड़ों की मौके पर मौत

इस हैवानियत भरे कदम के कारण 30 भेड़ों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि 26 भेड़ें गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. अपनी आंखों के सामने इतने बेजुबानों की जान जाते देख पीड़ित पशुपालक गहरे सदमे में आ गया.

पुलिस कार्रवाई और इलाज

घटना की सूचना मिलते ही गोलूवाला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने आरोपी खेत मालिक जितेंद्र के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. वहीं दूसरी ओर, पशु चिकित्सकों की टीम गंभीर रूप से घायल भेड़ों का इलाज करने में जुटी हुई है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Hanumangarh,Rajasthan

First Published :

September 12, 2026, 22:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj