Sports

भारतीय टीम ने फिर मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं ली एशिया कप ट्रॉफी, बेइज्जती के बाद स्टेडियम से भागे पीसीबी चीफ

होमखेलक्रिकेट

भारत ने फिर नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, स्टेडियम छोड़ भागे पीसीबी चीफ

Last Updated:September 14, 2026, 00:37 IST

women’s asia cup trophy: महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने पीसीबी चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. मैच खत्म होने के बाद दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जमकर ड्रामा देखने को मिला.भारत ने फिर नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, स्टेडियम छोड़ भागे पीसीबी चीफZoomटीम इंडिया ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से किया मना.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी. रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रन से धूल चटाकर खिताबी जीत दर्ज की. हालांकि, असली ड्रामा मैच खत्म होने के बाद देखने को मिला, जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गृहमंत्री, पीसीबी चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान नकवी स्टेज पर ही खड़े रहे, लेकिन भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम से बाहर आने से इनकार कर दिया.

टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया मनादरअसल, श्रीलंका की पारी का आखिरी विकेट गिरने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू होने में करीब 40 मिनट का वक्त लग गया. सबसे पहले मैच अधिकारियों को सम्मानित किया गया. इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू और उनकी टीम के खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ को रनर अप मेडल दिए गए. अटापट्टू ने मोहसिन नकवी से रनर अप टीम का चेक भी लिया और इसके बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत की. उनका इंटरव्यू खत्म होने के बाद सेरेमनी खत्म कर दी गई. इस दौरान मोहसिन नकवी ने स्टेज पर खड़े लेकर टीम इंडिया का इंतजार भी लिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी उनके हाथ से ट्रॉफी ने लेने के अपने फैसले पर अडिग रहे. अंत में नकवी को मैदान से भागते देखा गया. पीसीबी चीफ बड़ी तेजी से बाहर निकले और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए.

INDIAN WOMEN TEAM REFUSED TO TAKE ASIA CUP TROPHY FROM PAKISTAN’S MOHSIN NAQVI 🚨

Look at Smriti Mandhana going back to dugout refusing to take Asia Cup trophy 🔥🗿

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj