मैं मशीन नहीं हूं… दमदार फिफ्टी के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कहा-परेशान होकर Wi-Fi बंद कर देता हूं

होमखेलक्रिकेट
मैं मशीन नहीं हूं… संजू का छलका दर्द, कहा-परेशान होकर Wi-Fi बंद कर देता हूं
Last Updated:September 16, 2026, 08:34 IST
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. संजू के लिए ये पारी काफी राहत भरी रही. क्योंकि इससे पहले संजू लगातार फेल हो रहे थे और टीम इंडिया में अपनी जगह खोने के कगार पर थे. इस दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद संजू कहा कि वह बाहरी शोर से परेशान होकर अपना Wi-Fi बंद कर देते थे.संजू सैमसन दूसरे टी20 में लगाई फिफ्टी
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने 22 गेंद में 57 रनों की तूफानी पारी खेली. सीरीज के पहले मुकाबले में संजू सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद टीम में संजू की जगह पर सवाल उठने लगे थे. ऐसे में अब उनकी ये 57 रनों की पारी उन्हें बहुत राहत देगी. सिर्फ इतना ही नहीं, इस पारी में संजू ने 52 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए. अफगानिस्तान के खिलाफ इस शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्होंने अपनी आलोचनाओं और ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की.
दूसरे टी20 के बाद संजू माना कि बाहर उन्हें लेकर जो भी बातें होती है वह उन तक पहुंचती है और प्रभावित भी होते हैं. सैमसन ने कहा, “मैं वाई-फाई बंद देता हूं, लेकिन जब वाई-फाई चालू होता है तो न चाहते हुए भी मुझे नोटिफिकेशन दिखने लग जाते हैं. इसलिए मुझे अब लगता है कि यह बहुत सामान्य है.”
आलोचनाओं से प्रभावित होते हैं क्रिकेटर-संजू
सैमसन ने कहा, “निश्चित रूप से हर बाहर होने वाली बातों से भारत के क्रिकेटरों को प्रभावित करता है, लेकिन आपको इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि आपकी मानसिकता क्या है. आपको कैसे तैयारी करनी है और किस मानसिकता के साथ आपको खेलना है.”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं इसे संभालना सीखने के लिए काफी परिपक्व और अनुभवी हो चुका हूं. पहले इससे थोड़ा दुख होता था. मैं कोई मशीन नहीं हूं. हम रोबोट नहीं हैं जो यह कह सकें कि नहीं, यह मुझे प्रभावित नहीं करता. निश्चित रूप से यह आपको प्रभावित करता है.”
शॉट खेलते हुए 10 बार सोचता हूं- संजू
संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, “अगर मैं बाहर की चीजों पर ध्यान देता तो मैं इस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाता. कोई भी शॉट खेलने से पहले मैं दस बार सोचता. खुद से कहता हूं कि यार, आउट हो गया तो फिर वाई-फाई की दिक्कत हो जाएगी. इसलिए इसके बजाय, मैं खुद से कहता हूं, कोई बात नहीं.”
वैभव सूर्यवंशी को अपना प्रतिद्वंदी नहीं मानते संजू
इसके अलावा टीम में वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग स्पॉट के लिए दावेदारी पर भी संजू ने अपनी राय दी. संजू सैमसन मानते हैं कि वह ड्रेसिंग रूम के भीतर वैभव सूर्यवंशी को प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं देखते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा बाहरी दुनिया के लिए प्रतियोगी हैं, लेकिन हम एक टीम हैं और देश के लिए खेल रहे हैं. हम पहले मैच जीतना चाहते हैं और उसके बाद की बात बाकी खिलाड़ियों पर आती है.”
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 16, 2026, 08:52 IST



