Entertainment

सलमान-ऐश्वर्या के बाद राकेश बेदी ने भी लिया लीगल एक्शन, हक के खातिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Last Updated:September 23, 2026, 20:03 IST

बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. यह मामला सुनवाई के लिए इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डिवीजन से जुड़ी दूसरी बेंच को ट्रांसफर कर दिया गया है. कोर्ट ने तब्बू, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अल्लू अर्जुन और करण जौहर समेत कई मशहूर हस्तियों के पर्सनैलिटी राइट्स की कमर्शियल इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए आदेश दिए हैं. एक्टर राकेश बेदी भी चाहते हैं कि उनकी पहचान और नाम के गलत इस्तेमाल पर रोक लगे.

ख़बरें फटाफट

सलमान-ऐश्वर्या के बाद राकेश बेदी ने लिया लीगल एक्शन, खटखटाया कोर्ट का दरवाजाZoomराकेश बेदी ने पर्सनैलिटी राइट्स के खातिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी ने बुधवार 23 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दायर की. यह केस आज जस्टिस अनूप जयराम भंभानी के सामने लिस्ट किया गया था. हालांकि, केस का जिक्र होने के बाद इसे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डिवीजन से जुड़े मामलों को देखने वाली दूसरी बेंच के पास भेज दिया गया.

राकेश बेदी 1970 के दशक से कई टेलीविजन और स्टेज शो के साथ 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. ‘धुरंधर’ में उनका किरदार काफी पसंद किया गया था. वे ‘चश्मे बद्दूर’, ‘मेरा दामाद’ जैसी फिल्मों में कॉमेडी रोल निभाने के लिए पॉपुलर हैं. राकेश बेदी को जासूसी एक्शन-थ्रिलर ‘धुरंधर’ में जमील जमाली की भूमिका के लिए काफी तारीफ मिली. ‘वह ये जो है जिंदगी’, ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘यस बॉस’, ‘भाभी जी घर पर हैं’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे टेलीविजन शो में भी दिखाई दिए हैं.

एआई के दौर में फिल्मी सितारे हो रहे चिंतितगौरतलब है कि हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस तब्बू, क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह, कांग्रेस नेता शशि थरूर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण जैसी हस्तियों के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की है. कोर्ट ने एंटरप्रेन्योर अमन गुप्ता, तेलुगु एक्टर अल्लू अर्जुन, मलयालम एक्टर मोहनलाल, आध्यात्मिक उपदेशक अनिरुद्धाचार्य, सिंगर जुबिन नौटियाल, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और एक्टर काजोल देवगन, आर माधवन और एनटीआर जूनियर के अधिकारों की भी सुरक्षा की है. एक्टर सलमान खान ने भी इसी तरह का मुकदमा दायर किया है.

हर फील्ड की हस्तियों के अधिकारों की सुरक्षादूसरी बेंच ने भी ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ फाउंडेशन के फाउंडर श्रीश्री रविशंकर, तेलुगु एक्टर नागार्जुन, बॉलीवुड एक्टर ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के आदेश दिए हैं. खास बात यह है कि कोर्ट ने पत्रकार सुधीर चौधरी के पर्सनैलिटी राइट्स की भी सुरक्षा की, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ कथित तौर पर भ्रामक और एआई-जनरेटेड वीडियो के प्रसार के संबंध में राहत की मांग की थी. कोर्ट ने पॉडकास्टर राज शमानी के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए ‘जॉन डो’ आदेश भी पारित किया, जिसमें यह माना गया कि वे भारत में खासकर कॉन्टेंट क्रिएशन की फील्ड में एक जाना-माना चेहरा हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 23, 2026, 20:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj