तनाव और थकान को कहें Bye-Bye! आयुर्वेद की ये तेल मालिश देती है शरीर को सुकून, जानें Abhyanga Therapy के 4 फायदे

आजकल स्ट्रेस, थकान और खराब लाइफस्टाइल के बीच लोग रिलैक्सेशन के लिए अलग-अलग तरह की मसाज थेरेपी का सहारा लेते हैं. इन्हीं में से एक है Abhyanga Therapy, जो आयुर्वेद की पारंपरिक ऑयल मसाज तकनीक मानी जाती है. इसमें शरीर पर तेल लगाया जाता है और फिर हल्के हाथों से मसाज की जाती है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार, Abhyanga में सामान्य या औषधीय तेल को शरीर पर लगाने के बाद जेंटल मसाज की जाती है.
Abhyanga को आम भाषा में आयुर्वेदिक तेल मालिश कहा जा सकता है. इसमें शरीर पर तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज की जाती है. आयुर्वेद में इसे डेली रूटीन यानी दिनचर्या का हिस्सा भी माना गया है. AIIA के अनुसार, तिल, नारियल और सरसों जैसे तेलों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से अभ्यंग में किया जाता है. इस मसाज का उद्देश्य सिर्फ शरीर पर तेल लगाना नहीं है, बल्कि हल्के दबाव और मसाज के जरिए शरीर को रिलैक्स महसूस कराना भी है. हालांकि, अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए इसके इस्तेमाल को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण हर स्थिति में समान नहीं हैं.
किस काम आती है अभ्यंग ?
अभ्यंग का इस्तेमाल मुख्य रूप से रिलैक्सेशन, शरीर की थकान कम महसूस करने और वेलनेस रूटीन के तौर पर किया जाता है. 2011 में प्रकाशित एक छोटे पायलट अध्ययन में 20 स्वस्थ लोगों को एक घंटे की अभ्यंग मसाज दी गई. शोधकर्ताओं ने मसाज के बाद प्रतिभागियों में subjective stress और हार्ट रेट में कमी देखी. हालांकि, यह छोटा अध्ययन था और शोधकर्ताओं ने आगे बड़े और बेहतर अध्ययन की जरूरत बताई थी. यानी अभ्यंग को स्ट्रेस और रिलैक्सेशन के लिए संभावित रूप से मददगार माना जा सकता है, लेकिन इसे तनाव या किसी बीमारी का इलाज कहना सही नहीं होगा.
अभ्यंग के संभावित फायदे
1. तनाव कम करने में मददAbhyanga शरीर और दिमाग को आराम देने में मदद कर सकती है. एक छोटे अध्ययन में मसाज के बाद लोगों ने तनाव कम महसूस किया. हालांकि, इस पर अभी और शोध की जरूरत है.
2. शरीर की थकान और जकड़न में आरामइसमें तेल लगाकर शरीर की हल्के हाथों से मालिश की जाती है. इससे शरीर को आराम महसूस हो सकता है और कुछ लोगों में हल्की मांसपेशियों की जकड़न या दर्द से थोड़े समय के लिए राहत मिल सकती है.
3. नींद के लिए मददगार हो सकती हैआयुर्वेद में अभ्यंग को आराम और अच्छी नींद से जोड़ा जाता है. रात में हल्की तेल मालिश करने से शरीर रिलैक्स महसूस कर सकता है. हालांकि, नींद की समस्या को ठीक करने के लिए इसे पक्का इलाज नहीं माना जा सकता.
4. त्वचा को मुलायम रखने में मददमालिश में इस्तेमाल होने वाला तेल त्वचा को नमी देने में मदद कर सकता है. इससे रूखी त्वचा कुछ समय के लिए मुलायम महसूस हो सकती है. लेकिन हर तेल हर व्यक्ति की त्वचा के लिए सही नहीं होता.



