Rajasthan

राजस्थान में टल गई बड़ी वारदात, रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, 2 विदेशी जिगाने-कारतूस बरामद

Last Updated:September 30, 2026, 15:52 IST

राजस्थान के चूरू में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आईपीएस अभिजीत पाटिल की अगुवाई में एक बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र ढेलाणा गैंग से जुड़े दो शातिर बदमाशों को विदेशी हथियारों के जखीरे के साथ धर दबोचा. शुरुआती जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा नेटवर्क के लिए काम करते हैं. वे चूरू क्षेत्र में किसी हाई-प्रोफाइल शख्स की हत्या या बड़ी गैंगवार की साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने वाले थे. चूरू में एजीटीएफ ने बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे दो संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया है.टल गई बड़ी वारदात, रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, 2 विदेशी जिगाने बरामदZoom(सांकेतिक)

राजस्थान के चूरू में एजीटीएफ ने बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे दो संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 2 टर्की मेड विदेशी जिगाना पिस्तौल और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे. आरोप है कि हत्या को अंजाम देने वाले थे.

कार्रवाई चूरू-सरदारशहर रोड पर की गई. एजीटीएफ टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार और नितेश बागड़ी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों के रोहित गोदारा और महेंद्र ढेलाणा गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है. तलाशी लेने पर उनके पास से दो विदेशी पिस्तौल और 49 जिंदा कारतूस मिले.

क्या करने वाले थे ये शूटर्स

आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि टीम को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसके बाद चूरू-सरदारशहर रोड पर कार्रवाई की गई. अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विदेशी पिस्तौल और इतने कारतूस आरोपियों तक कैसे पहुंचे. इनका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था. पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Churu,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 15:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj