World

शहीद होना चाहता था ओमानी को-पायलट, खुद बताया मकसद; flydubai फ्लाइट कांड में नया खुलासा

होमदुनियाअन्य देश

शहीद होना चाहता था ओमानी को-पायलट, खुद बताया मकसद; फ्लाइट कांड में नया खुलासा

Last Updated:October 06, 2026, 08:09 IST

flydubai Case: फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश के मामले में जांच में नया खुलासा सामने आया है. रिपोर्टों के मुताबिक, ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने पूछताछ में कहा कि उसने गाजा के बदले के लिए यह कदम उठाया था और वह ‘शहीद’ होकर मरना चाहता था. जांच एजेंसियां अब उसके फोन, संपर्कों और विदेश यात्राओं की जांच कर रही हैं. शहीद होना चाहता था ओमानी को-पायलट, खुद बताया मकसद; फ्लाइट कांड में नया खुलासाZoomफ्लाई दुबई प्लेन में हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हम्मामी.

flydubai Case: आखिर फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश क्यों की गई? क्या इसके पीछे केवल एक शख्स था या कोई बड़ा नेटवर्क भी काम कर रहा था? आखिर ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी का मकसद क्या था? इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, रहस्य गहराता जा रहा है. इस बीच फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश करने की कोशिश वाले कांड में नया खुलासा हुआ है. रिपोर्टों के मुताबिक, ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने पूछताछ में दावा किया कि उसने गाजा के बदले के लिए यह कदम उठाया था. वह ‘शहीद’ होकर मरना चाहता था.

ओमानी पायलट के इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. बहरहाल, अब जांच एजेंसियां उसके फोन, संपर्कों और विदेश यात्राओं की पड़ताल कर यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरी साजिश के पीछे आखिर कौन था.

‘मुझे मार दो’

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाईदुबई वाली फ्लाइट से काबू किए जाने के बाद भी हम्मामी बार-बार यात्रियों से ‘मुझे मार दो कह रहा था. मैं शहीद होकर मरना चाहता हूं.’ अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने यह साजिश अकेले रची थी या उसे किसी संगठन या व्यक्ति से मदद मिली थी.

इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के अधिकारी भी यूएई में चल रही पूछताछ में शामिल हैं. हम्मामी के फोन, संपर्कों और विदेश यात्राओं की जांच की जा रही है. फिलहाल जांच में दूसरे क्रू मेंबर्स के साजिश में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है.

दूसरे क्रू मेंबर्स की भूमिका पर भी नजर

जांच एजेंसियां फ्लाइट के दूसरे क्रू मेंबर्स की भूमिका को भी देख रही हैं. हालांकि, फिलहाल जांच में दूसरे क्रू मेंबर्स के किसी साजिश में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है. ऐसे में जांच का फोकस फिलहाल हमाम अल-हम्मामी की गतिविधियों, उसके संपर्कों और घटना से पहले की तैयारियों पर है. एजेंसियां उसके बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने की कोशिश कर रही हैं.

आखिर उस फ्लाइट में क्या हुआ था?30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी. करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर ओमानी को-पायलट हमाम ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर पीछे से हमला कर दिया. हमले में मच्छर गंभीर रूप से घायल हुए और विमान तेजी से नीचे गिरने लगा. उन्होंने पहले कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन को-पायलट ने उसे बंद कर दिया. इसके बाद घायल मच्छर ने आखिरी ताकत लगाकर अंदर से दरवाजा घुमा कर खोल दिया. यात्री अंदर पहुंचे और हमलावर को काबू किया.

First Published :

October 06, 2026, 07:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj