Python Rescue: राजसमंद में एक साथ सामने आए दो विशाल अजगर, खेतों में काम कर रहे लोगों में मची दहशत

Last Updated:October 07, 2026, 12:28 IST
Python Rescue: राजसमंद के मॉल और देवथड़ी गांव के खेतों में करीब 10-10 फीट लंबे दो विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने दोनों अजगरों को सुरक्षित पकड़ा और अधिकारियों के निर्देश पर जंगल में छोड़ दिया.
राजसमंद. क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो बड़े अजगर दिखाई देने से खेतों में काम कर रहे लोगों में डर का माहौल बन गया. दोनों अजगर करीब 10-10 फीट लंबे बताए गए. अजगरों को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अजगरों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और बाद में जंगल में छोड़ दिया. अजगरों के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
पहला मामला मॉल गांव पंचायत बोरज का है, यहां देवीसिंह के खेत में ग्रामीणों ने करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा. खेत में काम कर रहे लोगों की नजर जैसे ही विशालकाय अजगर पर पड़ी, वहां हड़कंप मच गया. खेत में चारा काटने और दूसरे कृषि कार्यों में जुटे लोगों ने अजगर से दूरी बना ली. ग्रामीणों ने बिना किसी तरह का जोखिम उठाए वन विभाग को इसकी जानकारी दी.
देवथड़ी गांव में भी खेत में पहुंचा अजगर
इसी तरह दूसरा मामला देवथड़ी गांव का सामने आया, यहां गणेश लाल कुमावत के खेत में भी करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. खेत में अजगर के नजर आने की खबर आसपास के लोगों तक पहुंची तो मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. ग्रामीणों में अजगर को लेकर भय का माहौल बन गया। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम के पन्नालाल कुमावत, महेंद्र सिंह और गिरधर सिंह मौके पर पहुंचे. टीम ने पहले स्थिति का जायजा लिया और फिर खेत मालिकों की जानकारी व सहयोग से दोनों अजगरों को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया. रेस्क्यू के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि अजगरों को किसी तरह की चोट न पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा भी बनी रहे.
जंगल में छोड़े गए दोनों अजगर
दोनों अजगरों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उन्हें उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया. इस कार्रवाई के बाद खेत मालिकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि खेतों या आबादी वाले इलाकों में सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Rajsamand,Rajasthan
First Published :
October 07, 2026, 12:28 IST



