Sports

Bihar Ranji Trophy Team | रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम का ऐलान, किसे मिला मौका, कौन होगा कप्तान? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated:October 07, 2026, 12:40 IST

Ranji Trophy: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है. साकिबुल गनी टीम के कप्तान और हिमांशु सिंह उपकप्तान होंगे. छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है. बिहार का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश से होगा. मैच राजगीर के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले सीजन में बिहार ने प्लेट डिविजन का खिताब जीतकर एलीट ग्रुप में जगह बनाई थी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideरणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम का ऐलान, किसे मिला मौका, देखे पूरी लिस्टZoomबिहार टीम का ऐलान (फोटो- BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है. छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है. साकिबुल गनी को टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि हिमांशु सिंह उपकप्तान होंगे. बिहार की टीम रणजी ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से करेगी. पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश के खिलाफ होगा. ये मैच राजगीर के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के साथ बिहार में नए घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत भी होगी.

राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी का मुकाबला होने जा रहा है. ऐसे में बिहार के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है. नए स्टेडियम में बिहार की टीम पहली बार रणजी मैच खेलने उतरेगी. बता दें कि बिहार ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी प्लेट डिविजन का खिताब जीता था.

पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम

साकिबुल गनी – कप्तान
आयुष लोहारूका
मंगल महरूर
नमन गौरव
पीयूष सिंह
बिपिन कुमार सौरभ – विकेटकीपर
सरमन निगरोध – विकेटकीपर
आकाश राज
पृथ्वी राज
हिमांशु सिंह – उपकप्तान
खालिद आलम
सूरज कुमार कश्यप
शाकीब हुसैन
एमडी इजहार
शाब्बीर खान
राघवेंद्र सिंह
अमोद यादव

छह खिलाड़ी स्टैंडबाय मेंटीम में जगह नहीं बना पाने वाले छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है. इनमें नवाज खान, मलय राय, दानिश आलम, तनु कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह और प्रशांत कुमार सिंह शामिल हैं. किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या किसी अन्य कारण से टीम से बाहर होने पर स्टैंडबाय खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

BCCI के चयनकर्ताओं की निगरानी में हुआ चयनबिहार की रणजी टीम का चयन BCCI की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं की निगरानी में हुआ है. चयन प्रक्रिया में हरविंदर सिंह, एस. शरद और अमिताभ विजयवर्गीय शामिल रहे. चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी मौजूदा तैयारी को देखा. इसके बाद पहले दो मुकाबलों के लिए टीम को अंतिम रूप दिया गया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने मुख्य टीम के साथ स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची भी जारी की है. इसके अलावा टीम के सपोर्ट स्टाफ की जानकारी भी दी गई है.

आशुतोष अमन होंगे हेड कोचबिहार टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी आशुतोष अमन को दी गई है. अशोक कुमार असिस्टेंट कोच होंगे. डॉ. हमेंन्दु टीम के फिजियो की जिम्मेदारी संभालेंगे. गोपाल कुमार को ट्रेनर बनाया गया है. टीम मैनेजमेंट की नजर अब 11 अक्टूबर को होने वाले पहले मुकाबले पर है. बिहार की टीम घरेलू मैदान पर जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेगी.

पिछले सीजन में बिहार ने जीता था खिताबबिहार के लिए पिछला रणजी सीजन काफी अच्छा रहा था. बिहार ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी प्लेट डिविजन का खिताब जीता था. फाइनल में बिहार का मुकाबला मणिपुर से हुआ था. पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में बिहार ने मणिपुर को 568 रन के बड़े अंतर से हराया था. इस जीत के साथ बिहार ने प्लेट डिविजन का खिताब अपने नाम किया. साथ ही टीम ने अगले सीजन के लिए एलीट ग्रुप में जगह बनाई.

About the AuthorManish Kumar

मनीष कुमार इस समय न्यूज18 हिंदी में बिहार, झारखंड और दिल्ली की टीम को लीड कर रहे हैं. इन राज्यों की बड़ी खबरों से लेकर खास फीचर स्टोरी तक, उनकी नजर हर अहम मुद्दे पर रहती है. उनका मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरी ख…

और पढ़ेंLocation :

Patna,Patna,Bihar

First Published :

October 07, 2026, 12:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj