Rajasthan

सचिन पायलट ने संभाली गाड़ी की ड्राईविंग सीट, पीछे बैठे गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली

Last Updated:October 07, 2026, 13:18 IST

Rajasthan Congress Breakfast Diplomacy : निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप और गुटबाजी की खबरों के बीच आज जयपुर में नई सियासी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक ही फ्रेम में नजर आए. उसके बाद इन नेताओं ने एक साथ ब्रेकफास्ट किया। अब सियासी गलियारों में कांग्रेस की ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ चर्चाएं हो रही है.सचिन पायलट ने संभाली गाड़ी की ड्राईविंग सीट, पीछे बैठे गोविंद सिंह डोटासराZoomसचिन पायलट का कार ड्राइव करने का यह वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है.

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का आज नया अंदाज देखने को मिला. फ्लाइट से राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ पायलट जब जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली ने उनकी अगवानी की. उसके बाद ये चारों नेता जिस कार से रवाना हुए उसकी ड्राईविंग सीट पायलट ने संभाली. आगे उनकी बगल में सुखजिंदर सिंह रंधावा बैठे. पीछे की सीट पर डोटासरा और जूली के साथ विधायक रफीक खान बैठे नजर आए. उसके बाद पांचों नेताओं ने होटल क्लार्क्स आमेर में ब्रेकफास्ट किया.

उसके तत्काल बाद पायलट का कार चलाने का यह अंदाज सोशल मीडिया में वायरल हो गया. नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी में एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप और गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई थी. उसके बाद आज पार्टी के चार दिग्गज नेता एक फ्रेम में दिखे. इस पूरी सियासी पिक्चर की खास बात यह रही है कि डोटासरा जिस कार में बैठे थे उसकी कमान पायलट के हाथ में थी. निकाय चुनाव की हार को लेकर बीते दिनों पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने डोटासरा पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला था.

कांग्रेस की जयपुर में आज होनी है बड़ी बैठक
उसके बाद अब पंचायत चुनाव होने हैं. आज पंचायत चुनावों को लेकर ही जयपुर में कांग्रेस की बड़ी और अहम बैठक आयोजित हो रही है. कांग्रेस के वॉर रूम में आयोजित होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए ही सुखजिंदर सिंह रंधावा और सचिन पायलट जयपुर आए हैं. इस बैठक में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भंवर जितेन्द्र सिंह तथा 20 दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं. सभी आज की बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति तय करेंगे.

सियासी गलियारों में शुरू हुई ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ की चर्चाएयरपोर्ट से कांग्रेस नेताओं का काफिला होटल क्लार्क्स आमेर पहुंचा. वहां कांग्रेस नेताओं ने ब्रेकफास्ट किया. बड़ी मिटिंग से पहले चार बड़े नेताओं की इस ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ की सियासी गलियारों में चर्चाएं होने लगी है. कांग्रेस ने पंचायत चुनावों में इस बार 50 फीसदी युवा प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर रखा है. कांग्रेस निकाय चुनाव में महज एक फीसद से कम वोटों से बीजेपी से पिछड़ गई थी. उसके बाद पूर्व सीएम गहलोत ने सवाल उठाया था कि अगर कांग्रेस संगठन सटीक तरीके से रणनीति बनाता तो शायद उसके परिणाम कुछ और ही होते.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 07, 2026, 13:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj