Sports

500 रन भी नहीं रहेगा सुरक्षित, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने गेंदबाजों को चेताया, बैटर्स की तरह बॉलर्स को बदलना होगा तरीका

होमखेलक्रिकेट

500 रन भी नहीं रहेगा सुरक्षित, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान का बयान

Last Updated:October 08, 2026, 17:29 IST

bravo statement: वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का मानना है कि जिस रफ्तार से बल्लेबाजी में सुधार हो रहा है, उसे देखते हुए भविष्य में 500 रन का वनडे स्कोर भी एक व्यावहारिक लक्ष्य बन सकता है और उन्होंने गेंदबाजों से इस खेल में टिके रहने के लिए अपनी कला में सुधार करने और नए तरीके अपनाने की अपील की है.Amazon Prime DayTop Deals Inside500 रन भी नहीं रहेगा सुरक्षित, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान का बयानZoomवनडे क्रिकेट में अब 500 रन भी सेफ नहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान का बयान

नई दिल्ली. इन दिनों जिस तरह की पाटा पिच और बल्लेबाजों के बैट से बॉल लगकर बाग रही है उससे भविष्य में कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं रहेगा.  वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का मानना है कि जिस रफ्तार से बल्लेबाजी में सुधार हो रहा है, उसे देखते हुए भविष्य में 500 रन का वनडे स्कोर भी एक व्यावहारिक लक्ष्य बन सकता है और उन्होंने गेंदबाजों से इस खेल में टिके रहने के लिए अपनी कला में सुधार करने और नए तरीके अपनाने की अपील की है.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दौरान वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल के साथ बातचीत करते हुए ब्रावो ने कहा कि आक्रामक बल्लेबाजी के बढ़ते दबने ने खेल के समीकरण को बदल दिया है और गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया है. ब्रावो ने  बातचीत में कहा कि बल्लेबाजों के कौशल में काफी सुधार हुआ है और अब गेंदबाजों को भी सुधार करने और नए तरीके अपनाने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि खेल बदल रहा है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है जो कि अच्छी बात है, लेकिन गेंदबाजों को भी अपनी गेंदबाजी बेहतर करनी होगी.

नई पीढ़ी नई सोच

ब्रावो ने, जिनका 7 अक्टूबर को 43वां जन्मदिन था, यह भी माना कि वह बल्लेबाजी में इस हालिया तेजी के आने से पहले ही अपने खेल के दिन खत्म होने से खुश हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि जिस तरह से दुनिया भर में बल्लेबाजी हो रही है, मुझे खुशी है कि मेरे खेलने के दिन खत्म हो गए हैं. इस बीच, गेल ने बल्लेबाजों की नई पीढ़ी के निडर रवैये का स्वागत करते हुए कहा कि शुरुआत से ही आक्रमण करने की उनकी इच्छा रन बनाने के इस नए दौर को आगे बढ़ा रही है.

कोई रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं

47 साल के गेल ने कहा कि मुझे खुशी है कि अब गेंदबाज नहीं बल्कि बल्लेबाज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और इसकी वजह साफ है कि युवा अब निडर होकर क्रिकेट खेल रहे हैं और वे पहली ही गेंद से हमला बोलते हैं. खेल बदल चुका है, खिलाड़ी बदल चुके हैं और बल्लेबाज अब रन बनाने के लिए भूखे हैं तथा वे पहली ही गेंद से निडर होकर खेलते हैं. वेस्टइंडीज के इन दोनों दिग्गजों की ये अलग-अलग टिप्पणियां एक हाई-स्कोरिंग भारत-वेस्टइंडीज श्रृंखला के दौरान आई हैं, जिसने आक्रामक बल्लेबाजी पर बढ़ते जोर को एक बार फिर उजागर किया है.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2026, 17:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj