Bhilwara News: देर रात चीख-पुकार से गूंजा जहाजपुर, नागदी बांध के मोड़ पर पलटी स्लीपर बस; 21 घायल, 7 गंभीर

Last Updated:October 14, 2026, 12:55 IST
Bhilwara News: भीलवाड़ा के जहाजपुर में देर रात भोपाल से जोधपुर जा रही स्लीपर कोच बस नागदी बांध के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 21 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 7 की हालत गंभीर है.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया और गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया,
जहाजपुर में देर रात अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर कोच बस, 21 यात्री घायल
7 घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर भोपाल से जोधपुर जा रही थी बस
एंकर – भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षेत्र में देर रात एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा जहाजपुर के पास नागदी बांध के मोड़ पर हुआ। बस भोपाल से जोधपुर जा रही थी। दुर्घटना में 21 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
देर रात हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस हादसे से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
October 14, 2026, 12:55 IST



