Bhilwara News: फार्म हाउस में विशाल अजगर का आतंक! बतख को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Last Updated:October 16, 2026, 18:37 IST
Bhilwara Python Rescue: भीलवाड़ा के पुर कस्बे में पीकॉक फार्म हाउस पर करीब 10 फीट लंबे अजगर ने बतख का शिकार कर लिया. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इस दौरान लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा और सांप दिखने पर सावधानी बरतने का संदेश दिया.
भीलवाड़ा. शहर के उपनगर पुर में एक फार्म हाउस में उस समय हलचल मच गई जब करीब 10 फीट लंबे अजगर ने एक बतख का शिकार कर लिया. घटना बाबा रामदेव मंदिर डुंगरी के पास स्थित प्रकाश जी कोठारी के पीकॉक फार्म हाउस की है. फार्म हाउस में अचानक अजगर दिखाई देने और उसके बतख का शिकार करने से वहां मौजूद लोगों में चिंता और उत्सुकता का माहौल बन गया. फार्म हाउस में एक विशाल अजगर नजर आया, अजगर द्वारा बतख का शिकार किए जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग के वन रक्षक रूपेंद्र सिंह और दिनेश सहित नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा मौके पर पहुंचे. वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में सावधानी के साथ कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.
वन विभाग के वनरक्षक रूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि शहर के पुर कस्बे में बाबा रामदेव मंदिर डुंगरी के पास स्थित कोठारी के पीकॉक फार्म हाउस में एक अजगर दिखा है, जिसमें अजगर ने बतख का शिकार कर लिया हैं. इस पर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने 10 फिट लंबे अजगर को रेक्स्यु किया हैं. नारायण लाल बैरवा ने बताया कि अजगर वन्यजीव है और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वन्यजीवों का जीवन प्राकृतिक वातावरण से जुड़ा होता है. ऐसे में लोगों को सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने के बजाय समझदारी से काम लेना चाहिए. सांप को देखकर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति और वन्यजीव, दोनों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसी स्थिति में लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और तुरंत वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्पमित्र को सूचना देनी चाहिए.
वन्यजीवों की सुरक्षा का दिया संदेश
पीकॉक फार्म हाउस में हुए इस रेस्क्यू के जरिए लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. विशेषज्ञों की मदद से वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकता है. प्रकृति और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वन्यजीवों की रक्षा करना जरूरी है. लोगों से अपील की गई कि वे वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं और ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी के साथ वन विभाग का सहयोग करें.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
October 16, 2026, 18:37 IST



