Entertainment

पंचतत्व में विलीन हुए संजय गुप्ता, वर्सोवा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Last Updated:October 31, 2026, 22:34 IST

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. मुंबई स्थित अपने घर में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उनकी सांस हमेशा के लिए थम गई. 31 अक्टूबर की शाम वर्सोवा श्मशान घाट पर परिवार और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. संजय गुप्ता के अचानक चले जाने से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर है. अभिषेक बच्चन और मनोज बाजपेयी समेत कई सितारों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

ख़बरें फटाफट

पंचतत्व में विलीन हुए संजय गुप्ता, वर्सोवा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कारZoomसंजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड सितारे.

नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. 31 अक्टूबर की शाम मुंबई में परिवार, करीबी दोस्तों और बॉलीवुड की हस्तियों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. शनिवार तड़के घर में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. कई बेहतरीन फिल्में देने वाले संजय गुप्ता के अचानक चले जाने से पूरे सिनेमा जगत और उनके फैंस में शोक की लहर है.

संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए सिनेमा जगत के कई दिग्गज सितारे पहुंचे. यारी रोड जंक्शन स्थित वर्सोवा श्मशान घाट पर हुए अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन, मनोज बाजपेयी, राजपाल यादव, फिल्ममेकर राकेश रोशन, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, निर्माता भूषण कुमार, रतन जैन, गणेश जैन और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री मौजूद रहे. इससे पहले दिन में फरदीन खान, रोहित रॉय, रोनित रॉय, गुलशन ग्रोवर, अशोक पंडित और मिलाप जावेरी जैसे सितारों व निर्देशकों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.

संजय गुप्ता ने ज्यादा फिल्मों में संजय दत्त संग किया था काम

संजय गुप्ता ने अपने करियर में ज्यादातर फिल्मों में संजय दत्त के साथ काम किया. दोनों ने ‘कांटे’ , ‘मुसाफिर’ , ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. इसके बाद उन्होंने वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ के जरिए एक बार फिर क्राइम जॉनर में वापसी की थी.

संजय गुप्ता ने ‘जज्बा’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्में बनाई

क्राइम ड्रामा के अलावा उन्होंने दूसरे जॉनर में भी हाथ आजमाया. ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर ‘जज्बा’ (2015) बनाई. ऋतिक रोशन-यामी गौतम के साथ ‘काबिल’ (2017) फिल्म में काम किया. निर्देशक के तौर पर उनकी अन्य प्रमुख फिल्मों में ‘दस कहानियां’ (2007), ‘एसिड फैक्टरी’ (2009) और जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की ‘मुंबई सागा’ (2021) शामिल हैं.

25 साल पहले शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस

साल 2001 में संजय गुप्ता ने अपने बैनर ‘व्हाइट फेदर फिल्म्स’ की नींव रखी थी, जिसके तहत उन्होंने बतौर निर्माता कई सफल प्रोजेक्ट्स बनाए. हाल ही में उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्में ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ और ‘विस्फोट’ रिलीज हुई थीं. फिल्ममेकर के रूप में पहचान बनाने से पहले उन्होंने पोस्ट-प्रोडक्शन और साउंड डिजाइन में काम किया था. उन्होंने पंकज पराशर को उनके चर्चित टीवी शो ‘करमचंद’ और फिल्म ‘जलवा’ में असिस्ट भी किया था.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 31, 2026, 22:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj