Entertainment

₹20 हजार के टिकट, लेकिन सिर्फ ₹4 हजार में देख लिया दिलजीत का कॉन्सर्ट, जामिया के 2 छात्रों की खुली किस्मत

Last Updated:November 01, 2026, 06:57 IST

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 14 के बाहर टिकट कलेक्शन बूथों के पास सैकड़ों ऐसे लोग जमा थे. ये वो लोग थे,जिनको ऑनलाइन बुकिंग में टिकट नहीं मिल पाई थी. वे किसी एक्स्ट्रा टिकट वाले व्यक्ति की तलाश में भटक रहे थे. इसी भीड़ के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया के दो छात्र-वाहिब और तंजीम भी पहुंचे. उनके पास पहले से कोई टिकट नहीं था और जेब में कुल मिलाकर सिर्फ 4,00 रुपये ही थे.

ख़बरें फटाफट

₹4 हजार में देखा दिलजीत का कॉन्सर्ट, जामिया के 2 छात्रों की चमकी किस्मतZoomदिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट में काफी भीड़ देखी गई.

नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने भारत ‘ऑरा टूर’ की शुरुआत की. इस कॉन्सर्ट को देखने के लिए जहां लाखों लोग हफ्तों पहले से टिकट बुक करने की होड़ में लगे थे, वहीं कुछ फैंस अपनी किस्मत आजमाने सीधे स्टेडियम के बाहर पहुंच गए. इन्हीं में से जामिया के दो छात्रों की कहानी अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 14 के बाहर टिकट कलेक्शन बूथों के पास सैकड़ों ऐसे लोग जमा थे. ये वो लोग थे,जिनको ऑनलाइन बुकिंग में टिकट नहीं मिल पाई थी. वे किसी एक्स्ट्रा टिकट वाले व्यक्ति की तलाश में भटक रहे थे. इसी भीड़ के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया के दो छात्र-वाहिब और तंजीम भी पहुंचे. उनके पास पहले से कोई टिकट नहीं था और जेब में कुल मिलाकर सिर्फ 4,00 रुपये ही थे.

20 हजार की टिकट पर मोलभाव

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेडियम के बाहर दो महिलाएं अपने दो एक्सट्रा ‘गोल्ड सेक्शन’ टिकट बेचने की कोशिश कर रही थीं. इन दोनों टिकटों की असली कीमत टैक्स मिलाकर लगभग 20,000 रुपये थी. शुरुआत में वे 20,000 रुपये की मांग कर रही थीं, लेकिन जब कोई खरीदार उस दाम पर तैयार नहीं हुआ तो उन्होंने कीमत घटाकर 10,000 रुपये कर दी. लोग फिर भी मोलभाव कर रहे थे. इसी बीच वाहिब और तंजीम ने अपनी किस्मत आजमाई. उन्होंने महिलाओं से सीधे कहा, ‘हम छात्र हैं और हॉस्टल में रहते हैं. हमारे पास कुल मिलाकर सिर्फ 4,000 ही हैं. हम दिलजीत का शो देखना चाहते हैं पर इससे ज्यादा पैसे नहीं दे सकते.’

महिला ने दिखाया बड़ा दिल

हालांकि, वहां कई अन्य लोग थे जो 4,000 से ज्यागा कीमत देने को तैयार थे, लेकिन महिला ने एक अनूठा फैसला लिया. उन्होंने माना कि सीमित जेब खर्च पर रहने वाले हॉस्टल के छात्रों के लिए यह राशि भी बहुत मायने रखती है. महिला ने मुस्कराते हुए कहा, ‘स्टूडेंट्स हैं, इनका भला होगा,’ और दोनों गोल्ड टिकट सिर्फ 4,000 रुपये में उन छात्रों को सौंप दिए. इस तरह, गेट नंबर 14 पर उधेड़बुन से शुरू हुआ वाहिब और तंजीम का सफर एक यादगार जीत में बदल गया और दोनों बेहद कम दाम में अपने पसंदीदा स्टार दिलजीत दोसांझ को लाइव गाते देख पाए.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 01, 2026, 06:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj