World

Earthquake News: 76 मिनट में 6 भूकंप से दहला यह देश, जलजला से बार-बार कांप रहे लोग, क्या आने वाला ही तबाही?

Last Updated:November 04, 2026, 07:22 IST

Earthquake News: ताजिकिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के लगातार छह झटके दर्ज किए गए. महज 1 घंटे 16 मिनट के भीतर आए इन भूकंपों की तीव्रता 3.2 से 5.3 के बीच रही. सबसे तेज झटका सुबह 3 बजकर 4 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई.76 मिनट में 6 भूकंप से दहला यह देश, बार-बार कांपे लोग, क्या आने वाली है तबाहीZoomताजिकिस्तान में भूकंप के लगातार 6 झटके, सबसे तेज की तीव्रता 5.3, क्या आने वाला है बड़ा जलजला?(सांकेतिक तस्वीर- रॉयटर्स)

Earthquake Today: धरती के एक कोने में तबाही की आहट सुनाई दे रही है. मध्य एशिया के देश ताजिकिस्तान में बार-बार धरती कांप रही है. मिनट दर मिटन यहां भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं. भूकंप के झटकों से लोगों में खौफ है. बार-बार आ रहे जलजले से लोगों को कयामत की रात वाला डर सता रहा है. जी हां, आज यानी बुधवार 4 नवंबर की सुबह तजाकिस्तान में भूकंप के लगातार झटकों ने लोगों को डरा दिया है. करीब 1 घंटे 16 मिनट के भीतर यहां 6 बार धरती कांपी है. इन भूकंपों की तीव्रता 3.2 से लेकर 5.3 तक दर्ज की गई. सबसे तेज झटका 5.3 तीव्रता का था, जबकि कई अन्य झटकों की तीव्रता 3 से 4.5 के बीच रही. लगातार आ रहे इन भूकंपों के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर ताजिकिस्तान में बार-बार धरती क्यों हिल रही है? क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दरअसल, एनसीएस यानी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र) के मुताबिक, ये सभी छह भूकंप ताजिकिस्तान में दर्ज किए गए. इनमें सबसे तेज भूकंप सुबह 3 बजकर 4 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 5.3 थी. इसके बाद भी इसी क्षेत्र में लगातार झटके महसूस किए गए.

ताजिकिस्तान में कब-कब आए भूकंप?

आखिर ताजिकिस्तान में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप?

ताजिकिस्तान मध्य एशिया का पहाड़ी देश है. इसका बड़ा हिस्सा पामीर और हिंदूकुश के पर्वतीय क्षेत्र में आता है. यह पूरा इलाका भूगर्भीय हलचल के लिहाज से काफी सक्रिय माना जाता है. यहां भारतीय टेक्टोनिक प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच होने वाली हलचल का असर देखने को मिलता है. ताजिकिस्तान का इलाका भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के टकराव से प्रभावित है. इसी वजह से यहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं. पामीर और हिंदूकुश के आसपास का क्षेत्र भी भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है.

About the Authorशंकर पंड‍ित

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ेंFirst Published :

November 04, 2026, 06:35 IST

ताजिकिस्तान मध्य एशिया का पहाड़ी देश है. इसका बड़ा हिस्सा पामीर और हिंदूकुश के पर्वतीय क्षेत्र में आता है. यह पूरा इलाका भूगर्भीय हलचल के लिहाज से काफी सक्रिय माना जाता है. यहां भारतीय टेक्टोनिक प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच होने वाली हलचल का असर देखने को मिलता है. ताजिकिस्तान का इलाका भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के टकराव से प्रभावित है. इसी वजह से यहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं. पामीर और हिंदूकुश के आसपास का क्षेत्र भी भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Codelogin

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj